आज कुमार का ट्विंकल जन्मदिन है। टिंकवल से शादी करने से पहले अक्षय लड़कियों से सगाई करने के लिए मशहूर थे।
आज से 45 बरस के हो गए अक्षय कुमार की फिल्मों में शुरुआत एक एक्शन हीरो के रूप में हुई थी। खिलाड़ी सीरिज की कई एक्शन फिल्मों में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी।
उस दौर की हर बड़ी नायिका अक्षय के साथ काम करने के लिए बेताब थी। लेकिन उस दौर का दिलचस्प तथ्य यह भी है कि अक्षय कुमार उन दिनों हर उस अभिनेत्री से अफेयर कर लेते जो उनकी फिल्म में नायिका होती।
अक्षय कुमार का नाम उस समय की हर बड़ी अभिनेत्री के साथ जुडा। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के अफेयर की खबरें तो इतनी बढ़ गई थीं कि लोगों को लगने लगता था कि अक्षय इस बार वाकई शादी करने जा रहे हैं।
अक्षय की फिल्मों के साथ उनके अफेयर की खबरें भी फिल्मी पत्रिकाओं में भरी पड़तीं। अक्षय कुमार की पहनायी हुई अंगूठी बहुत दिनों तक रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी की उंगलियों में देखी गई।
एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार के अफेयर से जुड़ी एक मजेदार बात शेयर की थी। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि अक्षय कुमार अपनी प्रेमिका को विश्वास दिलाने के लिए फट से एक मंगनी कर लेते।
अक्षय कुमार अपनी हर प्रेमिका को देर रात मुंबई के सिद्घ विनायक मंदिर ले जाते और उससे वहां शादी करने का वादा करते। पर जैसे ही अक्षय की जिंदगी में कोई नई लड़की आती। अक्षय मुकर जाते।
कुछ यही बात उनकी एक और प्रेमिका रवीना टंडन भी कहतीं। एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था कि अक्षय कुमार अपनी हर प्रेमिका को एहसास कराते कि उसे सबसे ज्यादा चाहते हैं। लेकिन वह यह बात अपनी हर प्रेमिका से कहते।
रवीना और शिल्पा के बाद अक्षय का नाम राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ जुड़ा। दोनों की अफेयर की खबरें आगे बढ़तीं इसके पहले ही राजेश और डिंपल ने अक्षय से ट्विंकल खन्ना से शादी करने का दबाव बना दिया।
17 जनवरी 2001 को अक्षय कुमार, ट्विंकल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद अक्षय के संबंध रवीना और शिल्पा के साथ भी सामान्य हो गए।