फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता चला रणबीर-कैटरीना का अगला प्लान, जानना चाहेंगे कहां के लिए भरेंगे उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछले महीने लंबी छुट्टियों के बाद पिछले महीने भारत लौटे थे। दोनों कैटरीना के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे थे। कैटरीना का पिछले महीने 16 जुलाई को बर्थडे था। एक बार फिर दोनों विदेश के लिए उड़ान भरने वाले हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बार दोनों छुट्टियों के लिए नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग के लिए मोरक्को और केन्या जा रहे हैं। फिल्म 'जग्गा जासूस' की आगामी शूटिंग जल्द ही दोबारा शुरू होने वाली है। फिल्म का कुछ हिस्सा थाइलैंड और साउथ अफ्रीका में फिल्माया जा चुका है।

अब इसे मोरक्को और केन्या में फिल्माया जाएगा। वहां पर ऐसी जगहों को चुन लिया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसी जगहों को शूटिंग के लिए चुना गया है, जहां पहले किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना की वजह से रुकी हुई थी फिल्म की शूटिंग!

फिल्म से जुड़े लोगों ने ये बात साफ कर दी है कि फिल्म के अगले शेड्युल की शूटिंग शुरू होने वाली है। साथ ही शूटिंग के लोकेशन्स का चुनाव भी कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग में देरी की वजह काटरीना को माना जा रहा है क्योंकि वो अपनी फिल्म फैंटम की वजह से इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रही थी। अब फैंटम के प्रमोशन का काम खत्म हो गया है।
 
साथ ही फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु और कैटरीना के बीच भी तनातनी की खबरें आ रही थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि सबकुछ ठीक हो गया है। रणबीर की अनुराग के साथ ये दूसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ने 'बर्फी' में साथ काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें