जन्म तिथि: 16 जुलाई 1984
स्टेटस: अनमैरिड
प्रोफेशन: एक्ट्रेस/मॉडल
कैटरीना कैफ ने मॉडलिंग से अभिनय की ओर रुख किया है। कैटरीना बॉलीवुड की टॉप की हीरोइनों में छा हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्में भी की हैं।
लंदन में मॉडलिंग करने वाली कैटरीना कैफ को फिल्मकार कैजाद गुस्ताद ने अपनी फिल्म 'बूम' (2003) में मौका दिया था। इसके बाद कैटरीना को अभिनय का चस्का लगा और उन्होंने मुंबई का रुख किया। शुरुआत में कैटरीना को मॉडलिंग के ऑफर मिले लेकिन फिल्मकारों ने हिंदी कमजोर होने की वजह से थोड़ी झिझक के साथ उन्हें फिल्मों में मौका देना शुरू कर दिया।
कैफ को 2005 में बनी फिल्म 'सरकार' और 'मैने प्यार क्यों किया' में सफलता मिली। आलोचकों ने कैटरीना के काम को सराहा। फिल्म 'सरकार' में कैटरीना अभिषेक और 'मैने प्यार क्यों किया' में सलमान के साथ नजर आईं।
नमस्ते लंदन (2007) में कैटरीना को अक्षय कुमार के साथ बेहद पसंद किया गया। इसके बाद कैटरीना ने 'पार्टनर' और 'वेल्कम' जैसी हिट फिल्में दी। 2008 में आई अब्बास मस्तान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'रेस' में कैटरीना ने विलेन का रोल भी अदा किया। इसी साल कैफ ने अनीस बजमी की फिल्म 'सिंह इज किंग' में अक्षय के साथ एक और हिट फिल्म दी। हालांकि 2008 में सुभाष घई की फिल्म 'युवराज' कैटरीना के लिए फायदे का सौदा नहीं रही।
2009 में कैटरीना ने जॉन अब्राहम के साथ 'न्यू यॉर्क', रणबीर कपूर के साथ 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और अक्षय कुमार के साथ 'दे दना दन' फिल्म की और बॉक्स ऑफिस पर अपना लोहा मनवाया।
2010 में आई फिल्म 'राजनीति' में कैटरीना कैफ के काम को काफी वाह-वाही मिली। हालांकि इसी साल उनकी अगली फिल्म 'तीस मार खां' कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे।