फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभी' कैटरीना को लेकर कुछ बोली रणबीर की बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर ने उनकी शादी कैटरीना कैफ से होने को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर दी है। लग रहा है कि कटरीना कैफ और करीना कपूर खान अब एक दूसरे के अच्छे दोस्त हो गए हैं। एक जमाने में दोनों नंबर एक होने की प्रतिस्पर्धा हुआ करती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों में दोस्ताना व्यवहार हो गया है।
विज्ञापन


इसी बीच करीना ने कैटरीना और आपने भाई रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। खबरो के अनुसार, हाल ही में करीना ने कटरीना के लिए एक हाउस पार्टी का आयोजन किया था और उसके तुरंत ही बाद दोनों ने रणबीर कपूर के साथ एक साथ फिल्म ‘फैंटम’ देखी। साथ ही कैट को रणबीर के लिए परफेक्ट बताया।
विज्ञापन

इस बारे में कैटरीना ने क्या कहा

कटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘सैफ और करीना के बारे में अच्छी बात यह है कि वे दोनों अपनी पर्सनल इक्वेश़न और संबंधों को बनाए रखते हैं। बस इसलिए क्योंकि वे शादीशुदा है ज़रूरी नहीं कि वे हर किसी के बारे में दोनों एक जैसा सोचे। करीना हमेशा मेरे लिए काफी वॉर्म रही हैं और मेरे दिल में उनके लिए सॉफ्ट स्पॉट है इसका सैफ से कोई लेना देना नहीं है।’

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘फैंटम’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। सैन जैदी की नॉवेल ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर आधारित इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस और कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित बताई जा रही है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें