फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
निक नेम: बेबो
विज्ञापन


जेंडर: फीमेल

जन्म तिथि: 21 सितंबर 1980

स्टेटस: अनमैरिड

प्रोफेशन: एक्ट्रेस/मॉडल

बेबो के नाम से मशहूर कपूर खानदार की करीना कपूर ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया हुआ है। अपने फिल्मी करियर के दौरान करीना ने 5 फिल्मफेयर अवार्ड समेत अनेक पुरस्कार हासिल किए हैं। इन्होंने हर तरह की फिल्मों में हाथ आजमाया हुआ है।

करीना कपूर बचपन से ही मीडिया में छाई रही लेकिन अभिनय क्षेत्र में उनकी एंट्री 2000 में आई 'रिफ्यूजी' से हुई। अभिषेक बच्चन के साथ करीना की अदाकारी को देश में ही नहीं विदेशों में भी सराहा गया।
विज्ञापन


शुरुआत में करीना को एक जैसे रोल करने पर आलोचनाओं को झेलना पड़ा। इसका तोड़ निकालने के लिए करीना ने कुछ हटकर काम करने का मन बनाया और 'चमेली' (2004) में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया। करीना को इससे बहुत फायदा हुआ। इसके बाद 2004 में ही उन्होंने 'देव' फिल्म में काम किया। 2006 में 'ओमकारा' में उनका किरदार काफी पसंद किया गया।

2007 में करीना को पहला फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म 'जब वी मेट' के लिए हासिल हुआ। 2009 में आई फिल्म 'कुर्बान' में करीना सैफ अली खान के साथ नजर आई लेकिन फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन आमिर के साथ उनकी फिल्म '3 इडियट्स' (2009) को लोगों ने खूब पंसद किया। फिल्म 'गोलमाल' में भी करीना को काफी पंसद किया गया।
विज्ञापन


'एजेंट विनोद' (2012) में करीना सैफ के साथ नजर आईं। फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। जल्द ही उनकी फिल्म हीरोइन रिलीज होने को तैयार है। सैफ अली खान के साथ उनकी दोस्ती करीना को सुर्खियों में बनाए रखे हुए हैं। दोनों जल्द शादी भी प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें