कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साबित कर दिया है कि वो भी भविष्य के प्रमुख बॉलीवुड सितारे हैं। भारतीय जन-मानस में उनके काफी चाहने वाले हैं। उन्होंने पहली ही फिल्म में फिलहाल फिल्मों की कामयाबी के पैमाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है।
खुद कपिल शर्मा कहते हैं कि उन्हें इस तरह दर्शकों का प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी। कपिल शर्मा के मुताबिक उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी पहली ही फिल्म इतनी सफल रहेगी। इसके लिए कपिल ने अपने फेसबुक और ट्विटर पेज पर एक लंबा लेख लिखकर सबका धन्यवाद किया।
फिल्मों की कमाई का विश्वसनीय आंकड़ा बताने वाली अंग्रेजी पोर्टल कोईमोई डॉट कॉम के मुताबिक कपिल शर्मा की फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' ने पहले सप्ताह इतनी कमाई की है, जितनी इस साल की बड़ी हिट दीपिका पुदकोण की 'पीकू' नहीं कमा पाई थी। दीपिका ही नहीं इस साल आई रणबीर कपूर-अर्जुन रामपाल की रॉय ने पहले सप्ताह इतना कलेक्शन नहीं किया था।