कपिल शर्मा की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' ने पहले दो दिन बढ़िया कमाई की है। टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से मशहूर हुए कपिल शर्मा की ये पहली फिल्म है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी। लकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
फिल्म ने पहले दिन 10.15 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा बिजनेस किया। फिल्म की दो दिन की कमाई 18.75 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि इतवार को छुट्टी के दिन फिल्म अच्छा प्रर्दशन करेगी। फिल्मी पंडितो के अनुसार फिल्म 30 करोड़ से द्यादा की कमाई वीकएंड पर कर सकती है। फिल्म को अब्बास मस्तान ने निर्देशित किया है।
फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#KisKiskoPyaarKaroon has grossed ₹ 18.75 cr on Fri+Sat. Should have a ₹ 30 cr [+/-] opening weekend in India, which is PHENOMENAL.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 27, 2015