फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका का फोटो सामने आते ही कंगना ने कह दी ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण की एक-दूसरे को लेकर नापसंदगी जगजाहिर है। दीपिका आम तौर पर इस बारे में चुप रहती हैं परंतु कंगना खुल कर यह इजहार करती हैं। एक बार फिर यह हुआ है। हाल में फिल्म कट्टी बट्टी के प्रमोशन के दौरान एक टीवी कार्यक्रम में एंकर ने कंगना से कहा कि वह उन्हें कुछ कलाकारों के चित्र दिखाएंगे। कंगना को बताना है कि वह उनसे कट्टी हैं या बट्टी?
विज्ञापन


कंगना को जैसे ही दीपिका की तस्वीर दिखाई गई, उन्होंने कट्टी कह दिया। वह यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि हम न कभी मिले, न एक-दूसरे को गले लगाया, हम साथ में रोए भी नहीं... और न ही इमोशनल हैं। जब कंगना से पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में वह दीपिका से बट्टी हो सकती हैं?

उन्होंने कहा कि मुझे अकेला छोड़ दिया जाए। मैं सिर्फ यही चाहती हूं। इसी कार्यक्रम में एक अन्य अभिनेत्री के साथ अपनी बट्टी बताते हुए कहा कि जब तक कोई आपकी जिंदगी में जबर्दस्ती दखल नहीं देता तब तक सब ठीक है। जब लोग आपकी जिंदगी में घुसना चाहते हैं तो उनसे कट्टी ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लोग मेरे काम में दखल देते रहते हैं'

कंगना ने कहा कि लोग हर समय मेरी जिंदगी में दखल देते रहते हैं। उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए। ऐसा करके ही वह अपनी जिंदगी में कुछ हासिल कर सकते हैं। कंगना की इन बातों के बाद जानकार हैरान हैं कि आखिर क्यों वह दीपिका पर इस तरह से बरस रही हैं।

यह जरूर है कि दोनों की एक-दूसरे से नहीं बनती और अभी तक यह बातें प्रोफेशनल स्तर पर देखी गई हैं। कंगना किस आधार पर इसे पर्सनल रंग दे रही हैं? अब इंतजार है कि दीपिका पर्सनल हो चुकी बातों का क्या जवाब देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें