फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़ी का मसला!

विज्ञापन
विज्ञापन
रात का समय था, सुनसान सड़क पर शर्मा जी अकेले चले आ रहे थे। अचानक सामने से दो व्यक्ति शर्मा जी के आगे आ गए। उनमे से एक आदमी बोला: श्रीमान क्या आपके पास एक रुपये का सिक्का है?
विज्ञापन


शर्मा जी पहले तो घबरा गए फिर अपने-आप को संभालते हुए बोले: हाँ-हाँ, है बिलकुल है। लेकिन आप एक रुपये के सिक्के का क्या करेंगे? आदमी: जी हम बस सिक्का उछालकर अपना एक छोटा सा विवाद निपटाना चाहते हैं।
विज्ञापन


शर्मा जी (थोडा उत्साहित होकर): ऐसा कौन सा विवाद है जो बातचीत से हल नहीं हो रहा और सिक्का उछाल कर हल हो जायेगा।

आदमी: जी बात यह है कि आपके पैसे तो हम आपस में बराबर बाँट लेंगे बस यह फैंसला नहीं कर पा रहे कि आपकी घड़ी कौन रखेगा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें