फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूटन का प्यार का नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह से एक भाई ने न्यूटन की याद दिला दी और हमें पका दिया ?
विज्ञापन

पेश हैं , न्यूटन के प्यार के नियम !!!!
न्यूटन का यूनिवर्सल प्यार का नियम !
* ( प्यार - सार ) *
प्यार को न तो पैदा किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है , न तुम प्यार लाये थे और न ही इसे ले जा पाओगे ! इसे केवल कुछ धन की क्षति के साथ एक प्रेमिका से दूसरी प्रेमिका में स्थानांतरित किया जा सकता है !
पहला नियम -
प्रेमी , प्रेमिका को हमेशा प्यार करता रहेगा और प्रेमिका भी प्रेमी को प्यार करना जारी रखेगी तब तक ....... जब तक कि कोई वाह्य बल ( प्रेमिका के डॉन पापा या मुन्ना भाई द्वारा प्रेमी की टाँगे तोड़कर ) न लगाया जाये !
विज्ञापन

दूसरा नियम-
एक दुसरे के प्रेम में डूबे युगल में लड़की द्वारा लडके को किये जाने वाले प्रेम की मात्रा में परिवर्तन ,लडके के बेंक बेलेंस की मात्रा के अनुक्रमानुपाती होता है !
विज्ञापन

( फ्री रिचार्ज मांगने वाले प्रेमी प्रेमिकाओं पर यह नियम लागु नहीं होता )
तीसरा नियम -
प्रेमिका द्वारा प्रणय निवेदन अस्वीकार किये जाने में प्रयुक्त आरोपित बल , उसकी हाई हील की पादुका द्वारा प्रयोग किये जाने वाले बल के समान एवं विपरीत दिशा में होता है !
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें