फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

facebook सा फेस है तेरा, Google सी हैं आँखें!

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक सा फेस है तेरा, गूगल
विज्ञापन

सी हैं
आँखें,
एंटर करके सर्च करूँ तो बस
मुझको ही ताकें|
रेडिफ जैसे लाल गाल तेरे हॉटमेल से
होंठ,
बलखा के चलती है जब तू लगे
जिगर पे चोट|
सुराही दार गर्दन
तेरी लगती ज्यों जी-मेल,
अपने दिल के इंटरनेट पर पढ़ मेरा ई-
मेल|

लव का माउस क्लिक

मैंने अपने प्यार का फारम कर
दिया है अपलोड,
लव का माउस क्लिक कर जानम
कर इसे डाउनलोड|
हुआ मैं तेरे प्यार में जोगी, तू बन
जा मेरी जोगिन,
अपने दिल की वेबसाईट पर कर ले
मुझको लोगिन|
तेरे दिल की हार्डडिस्क में और
कोई न आये, करे कोई कोशिश
भी तो पासवर्ड इनवैलिड
बतलाये |
विज्ञापन

वायरस डालें डोरे

गली मोहल्ले के वायरस जो तुझ
पर डोरे डालें,
एन्टी वायरस सा मैं बनकर नाकाम
कर दूँ सब चालें|
अपने मन की मेमोरी में सेव तुझे
रखूँगा,
तेरी यादों की पैन ड्राइव
को दिल के पास रखूँगा|
तेरे रूप के मॉनिटर को बुझने कभी न
दूँगा,
बनके तेरा यू पी एस मैं
निर्बाधित
पावर दूँगा |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें