फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FUNNY: चालाक औरत ने बनाया आदमी को उल्लू!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आदमी की गाड़ी का एक्सिडेंट एक महिला की कार से टकराकर हो जाता है, पर एक्सिडेंट के बाद दोनों सुरक्षित बच जाते है!
विज्ञापन


जब दोनों गाड़ी से बाहर आते है तो महिला पहले अपनी गाड़ी को देखती है जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होती है, फिर सामने कि तरफ जाती है जहाँ आदमी भी अपनी गाड़ी को बड़ी गौर से देख रहा होता है!

तभी वह महिला उससे रूबरू होते हुए कहती है देखिये कैसा संयोग है कि गाड़ियाँ पूरी तरह से टूटफूट गयी पर हमें चोट तक नहीं आयी ये सब भगवान कि मर्जी से हुआ है ताकि हम दोनों मिल जाए! मुझे लगता है कि अब हमें आपस में दोस्ती कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन


आदमी ने भी सोचा कि इतना नुक्सान होने के बाद भी गुस्सा करने के बजाय दोस्ती के लिए कह रही है तो कर लेता हूँ और कहता है कि आप बिल्कुल ठीक कह रही है कि ये सब भगवान की मर्जी से हुआ है!
Trending Videos

थोड़ी सी ख़ुशी मनाई जाए

तभी महिला ने कहा एक चमत्कार और देखिये कि पूरी गाड़ी टूटफूट गयी पर अन्दर रखी शराब की बोतल बिल्कुल सही है!

आदमी ने कहा कि वाकई ये तो हैरान करने वाली बात है!

महिला ने बोतल खोली और कहा की आज हमारी जान बची है, हमारी दोस्ती हुई है तो क्यों न थोड़ी सी ख़ुशी मनाई जाए!
विज्ञापन

मुझे लगता है...

महिला ने बोतल को उस आदमी की तरफ बढ़ाया उसने भी बोतल को पकड़ा और मुहं से लगाया और आधी करके बोतल वापिस महिला को दे दी!

फिर कहने लगा, आप भी लीजिये! महिला ने बोतल को पकड़ा उसका ढक्कन बंद किया और एक तरफ रख दी! आदमी ने पूछा क्या आप शराब नहीं पियेंगी?

महिला: नहीं ... मुझे लगता है मुझे पुलिस का इन्तजार करना चाहिए....
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें