¤ मुझे पोस्ट पसंद आयी मैने लाईक किया
¤ मुझे पोस्ट बिल्कुल पसंद नहीं थी लेकिन तुमने मेरे पोस्ट को लाईक किया था इसलिये मैने लाईक किया।
¤ मुझे पोस्ट पसंद नहीं आयी लेकिन देखा कि बहुत सारे लोगों ने लाईक किया है, इसलिये मैंने भी लाईक कर दिया।
¤ मुझे पोस्ट समझ में नहीं आयी, लेकिन दूसरे लोंगो ने लाईक किया था, किसी को यह मालूम ना चले कि मुझे पोस्ट समझ में नहीं आयी, इसलिये मैने लाईक किया ।
¤ मैने देखा तुम्हारे पोस्ट पर एक भी लाईक नहीं तो तुम्हारा दिल रखने को लाईक कर दिया ।
¤ मुझे पोस्ट बहुत अच्छी लगी लेकिन तुमने कभी मेरे पोस्ट को लाईक नहीं किया सो मैं भी लाईक नहीं करुंगा ।
¤ मुझे पोस्ट बहुत अच्छी लगी, लाईक भी बहुत लोगो ने किया, लेकिन मेरे पोस्ट को कोई लाईक नहीं करता सो मैं भी लाईक नहीं करुंगा ।
¤ मुझे पोस्ट अच्छी लगी लेकिन मैं तुमसे बड़ा हूँ तो मैं क्यों लाईक करुं ।
¤ मैने देखा काफ़ी बड़ा पोस्ट है, पढ़ने की मेहनत कौन करेगा इसलिये मैं लाईक कर देता हूँ ।