फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले जिन्होंने किया केजरीवाल की नाक में दम!

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल जी की बीवी के बारे में सोच रहा हूं जिन्होंने बड़ी मुश्किल से नए मकान में कामवाली, नया दूधवाला, केबलवाला सब लगवाए होंगे और अब फिर से..
विज्ञापन

चुनौती

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से ज़्यादा बड़ी चुनौती केजरीवाल के सामने बीवी को ये समझाना रहा होगी कि अब हमें फिर से मकान शिफ्ट करना पड़ेगा।

इस्तीफा

इस बीच राहुल गांधी ये समझ नहीं पा रहे कि केजरीवाल अपना इस्तीफा देने LG के पास क्यों गए हैं, सैमसंग के पास क्यों नहीं।

किश्त

और दिल्लीवालों ने क्रेडिट कार्ड पर जो स्पाई कैम खरीदे थे, उसकी तो अभी किश्त कटनी भी शुरू नहीं हुई।

खांसी

क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है कि अपने इस्तीफे के भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल को एक बार भी खांसी नहीं आई।

झाड़ू

हैरानी है किसी भी कांग्रेस या बीजेपी वाले अभी तक ये नहीं कहा-झाड़ू कितनी भी अच्छी क्यों न हो ज़्यादा दिनों तक नहीं चलती।

बिन्नी

केजरीवाल के इस्तीफा देते ही विनोद कुमार बिन्नी बेरोज़गार हो गए।

दूसरी चीज

अगर केजरीवाल जी ने आज इस्तीफा दिया तो ये धरने के बाद उनकी तरफ से दी जाने वाली दूसरी चीज़ होगी।
विज्ञापन

जज

जज : इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट्स के आधार पर आप पर भ्रष्टाचार साबित हो चुका है। अब आपको सज़ा सुनाई जाती है……

भ्रष्टाचारी : रुकिए मीलोर्ड …. ये देखिये यह फोटो …इस फोटो मे मेरे साथ केजरीवाल जी खड़े है और यह रहा मेरा “आम आदमी पार्टी ” सदस्यता सर्टिफिकेट॥

जज : ओह सॉरी… पहले बताना चाहिए था न…. आप बिलकुल निर्दोष है..आप आराम से घर जाईए…….सबूतो के आधार पर यह तय किया जाता है की इंवेस्टिगेशन अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाये……
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें