फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए 10 खिलखिलाते जोक्स एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़का- तुम्हारे दांत बिल्कुल सितारों की तरह हैं।
विज्ञापन

लड़की- ऑ.. थैंक्यू, क्या ये इतने सुंदर हैं।
लड़का- नहीं, तुम्हारे दातों के बीच में दो-दो इंच का गैप है बेवकूफ।

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

मैरिज ब्यूरो

संता (बंता से)- मैंने मोबाइल मैरिज ब्यूरो शुरु किया है।
रिश्ते के लिए 1 दबाएं, मंगनी के लिए 2 दबाएं, और शादी के लिए 3 दबाएं।
बंता (संता से)- और दूसरी शादी के लिए क्या दबाएं।
संता- दूसरी शादी के लिए पहली वाली का गला दबाएं।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

ऑफिसर, मेरी कार

एक महिला का अपनी नई बीएमडब्‍ल्‍यू चलाते समय एक्सीडेंट हो गया।
जब पुलिस आई तो महिला चिल्ला-चिल्ला कर रोते हुए बोली, "ऑफिसर, मेरी कार!!!"
पुलिस वाला बोला, "मैडम, आप पैसे की चकाचौंध से अंधी हो गई हैं। आपको अपनी गाड़ी दिख रही है लेकिन इस एक्सिडेंट से जो आपका हाथ कट गया वो नहीं दिखता।"
महिला ने अपने हाथ की तरफ देखा और जोर से चिल्लाई, "मेरी रोलैक्स घड़ी!!!"


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

किसे बचाओगे?

शिक्षक- अगर तुम्‍हारा दोस्‍त और गर्लफ्रेंड एक ही नाव पर हो और नाव डूब रही हो तो तुम किसे बचाओगे
छात्र- किसी को नहीं।
शिक्षक- क्‍यों?
छात्र- साले दोनों एक साथ नाव में कर क्‍या रहे थे।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

चौकीदार

गोलू: हमें ऐसा चौकीदार चाहिए जो सेहतमंद हो, हिम्मत वाला हो, चुस्त, चालाक और जरूरत पड़ने पर जिसे हम डांट भी सके.

चौकीदार: साहेब, यह सारे गुण मेरी बीवी में हैं, उसे बुलाऊं?


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

लोन

चंगू बहुत दिनों से परेशान था, उसका दोस्त उससे मिलने आया !!

चंगू – चार महीने पहले लोन लेकर मैंने गाड़ी ली, लेकिन किश्त ना भर पाने के कारण बैंक वाले गाड़ी ले गए.
मंगू – अच्छा तो तू इसीलिए परेशान है !!

चंगू - नहीं यार, मैं सोच रहा था कि अगर काश मैंने शादी के समय भी लोन लिया होता तो कितना अच्छा होता !!!!


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

बीमार हूं, ऑफिस नहीं आ सकता।

संता ने बॉस को मेसेज किया - बीमार हूं, ऑफिस नहीं आ सकता।

बॉस ने लिखा - जब मैं बीमार होता हूं तो अपनी वाइफ को किस करता हूं। तुम भी ट्राई करो।

दो घंटे बाद संता का जवाब आया - अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। आपकी वाइफ बहुत अच्छी है। थैंक्स।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

मेरी बीवी मर गई

जय: यार मेरी बीवी मर गई, मगर बहुत चाहने के बावजूद भी मेरी आंखों से आंसू नहीं निकले, लोग इसे बहुत बुरा मान रहे हैं, क्या करूं ?….

विजय : कुछ नहीं, बस मन में सोचो कि वो वापस आ गई है.


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)

मटर का पौधा

जीतो: डॉक्टर साहब, मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है!

डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

जीतो: जी हां, डॉक्टर साहब! हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला मजेदार जोक)
विज्ञापन

गन्ना खाओगी?

चींटू – दादी, गन्ना खाओगी?
दादी- मैं नहीं खा सकती, मेरे दांत नहीं हैं.
चींटू – तो फिर मेरा यह गन्ना रखो, मैं खेलने जा रहा हूं. आकर खाऊंगा.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें