फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

valentine's day पर पढ़िए कुछ खास JOKES!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों जी, स्वर्ग में शादियाँ नहीं होती? प्रेमिका ने प्रेमी से पूछा।
विज्ञापन

वहाँ भी शादियाँ होने लगें तो स्वर्ग नरक नहीं बन जाएगा। प्रेमी ने हँसकर जवाब दिया।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

शादी की अँगूठी

महिला ने रीता को टोका-
बेटी, तुमने शादी की अँगूठी गलत अँगुली में पहनी है।
रीता - आप ठीक कह रही हैं,
दरअसल मेरी शादी ही गलत आदमी से हुई है।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

बहन की विदाई

बहन की विदाई में उसका छोटा भाई: पापा दीदी तो रो रही हैं पर जीजाजी क्यूं नहीं रो रहे?

पिता: बेटा, दीदी तो सिर्फ गेट तक रोएगी, पर जीजाजी जिंदगी भर रोएंगे।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?

पत्नी (पति से)- डार्लिंग क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति (पत्नी से)- नहीं
पत्नी- क्यों नहीं?
पति- क्योंकि मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

आत्महत्या

ति-पत्नी में लड़ाई हुई। पति ने आत्महत्या करने की सोचकर बाजार से जहर लाकर खा लिया। वो मरे नहीं बीमार हो गए।

पत्नी (गुस्से में बोली)- सौ बार कहा है कि चीजें देखकर खरीदा करो पैसे भी गए और जिस काम के लिए लाए वो भी नहीं हुआ।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

समझदारी

प्रेमी: अगर आदमी समझदारी से काम ले तो संसार में बहुत से तलाक टल जाएंगे।

प्रेमिका: हां, क्यों नही? वैसे अगर आदमी सच में समझदार हो तो संसार में बहुत सी शादियां भी टल जाएंगी।ट


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

मैं क्या करूं

मां से नहीं, तुमसे प्यार करता हूं
राजन – मैं तुमसे प्यार करता हूं अंजली।
अंजली – मेरी मां इस प्यार-व्यार को ठीक नहीं समझती, तुम ही बताओ मैं क्या करूं?
राजन – मैं मां से नहीं, तुमसे प्यार करता हूं अंजली।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

प्यार तो मैं भी तुमसे बहुत करती हूं।।।

एक दिन मनीष ने भावुक होकर सुमन से कहा- देखो , मैं भवेश की तरह अमीर तो नहीं हूं और न ही मेरे पास महंगी गाड़ियां हैं।।। लेकिन , मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं।
सुमन : प्यार तो मैं भी तुमसे बहुत करती हूं।।।। ।।।लेकिन, तुम भवेश के बारे में कुछ और बताओ न!


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

मैं ऐसी लड़की नहीं हूं

प्रेमी ( प्रेमिका से ) - तुम शादी के बाद अपने लिए नया घर तो नहीं मांगोगी ?

प्रेमिका ( प्रेमी से )- नहीं मैं ऐसी लड़की नहीं हूं। तुम अपनी मां को अलग घर दिला देना।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

प्रेमी प्रेमिका

प्रेमी: डार्लिंग आज बरसात का दिन है! कोई ऐसी रोमांटिक बात करो कि मेरे दोनों पैर ज़मीन पर न लगें!
प्रेमिका बड़े प्यार से: तो आप फांसी क्यों नहीं लगा लेते!


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

पति-पत्नी जोक्स

पति (पत्नी को छूते हुए): डार्लिंग आज तो बहुत हॉट लग रही है।

पत्नी (चांटा मारते हुए): 102 बुखार है मुझे और तुम्हें रोमांस सूझ रहा है।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

तमीज से बात करो।

संता ने लड़की को प्रपोज किया: क्या तुम मुझसे शादी करोगी?
लड़की: तमीज से बात करो।
संता: बहन जी, क्या आप मुझसे शादी करेंगी?


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

लड़की पटाने के कुछ अटपटे तरीके

बंता : यार लड़की पटाने का कोई आसान तरीका बता संता।

संता : किसी लड़की को छेड़ो, उसका हाथ पकड़ो, अगर वो थप्पड़ मारे तो कहो -”तुम पहले इम्तिहान में पास हो गई हो। मुझे ऐसी ही शरीफ लड़की चाहिए थी।”


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

रब दे बना दी जोड़ी की सीख

सर – अच्छा बताओ तुमने “रब ने बना दी जोड़ी” फिल्म से क्या सीखा ?

स्टूडेंट -सर, यही की अगर मेहनत की जाए तो शादीशुदा लड़की भी पटाई जा सकती है।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

नए जमाने की प्रेमिका –

एक बार एक प्रेमी-प्रेमिका पार्क में मिले ।

प्रेमी जो थोड़ा पुरानी सोच का था, वह अपनी प्रेमिका के छोटे कपड़े देख कर भड़क उठा और ग़ुस्से से बोला -“इतने छोटे कपड़े पहनते हुए तुम्हें शर्म नहीं आती, ये तुम्हारी मिनी स्कर्ट…उफ़ , बेशर्मी की हद है।”

प्रेमिका–“अरे, तुम नहीं जानते, इस मिनी स्कर्ट के बड़े फ़ायदे हैं, पता है, मिनी स्कर्ट पहने होने पर लड़की संकट आने पर तेज़ी से भाग सकती है।”

प्रेमी- “और मिनी स्कर्ट पहनने के कारण वो संकट कभी भी आ सकता है।”


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

मन्नत मांगो जन्नत नहीं

भगवान: बोलो वत्स तुम्हारी क्या इच्छा है?

पप्पू: भगवान प्लीज मुझे दुबारा से कुंवारा बना दो।

भगवान: बेटा मन्नत मांगने को बोला था जन्नत नहीं।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)
विज्ञापन

पत्नी का शक

एक पति-पत्नी एक स्टोर में कपड़ा खरीदने के लिए गए थे। पत्नी कोई दूसरी चीज खरीदने के लिए किसी दूसरे विभाग में चली गई। पति महाशय बड़ी देर तक इंतजार करते रहे, पर पत्नी नहीं आई। आखिर, उन्होंने परेशान होकर मैनेजर से पूछा- 'ओह, बड़ी देर हो गई। न जाने वह कहां चली गई।'

मैनेजर ने जवाब दिया- 'घबराइए नहीं मेहरबान! आप स्टोर के किसी सेल्स गर्ल्स से हंस-हंसकर बातें कीजिए, आपकी पत्नी दौड़कर आपके पास आ जाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें