फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्त joke: जब कुत्ते ने दिया अण्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत: आज मेरे कुत्ते ने अण्डा दिया।
विज्ञापन

संता: कुत्ते कब से अण्डा देने लगे बे???
रजनीकांत: ये रजनी की स्टाइल है। मैंने अपनी मुर्गी का नाम कुत्ता रखा है।

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए ऐसे ही मस्त जोक्स)

चलो हम बातें करते हैं

पप्पू: दादी मुझे नींद नहीं आ रही तो चलो हम बातें करते हैं।
दादी: ठीक है।
पप्पू: दादी क्या हम हमेशा 5 ही रहेंगे आप, माँ, पापा बहन और मैं?
दादी: नहीं बेटा आपकी शादी हो जायेगी तो हम 6 हो जायेंगे।
पप्पू: फिर बहन की शादी हो जायेगी और वो चली जायेगी तो हम फिर पांच हो जायेंगे।
दादी: फिर आपका बेटा हो जायेगा तो हम फिर से 6 हो जायेंगे।
पप्पू: दादी फिर आप मर जाओगी तो हम फिर से 5 हो जायेंगे।
दादी: सो जा कम्बखत, कुत्ते मेरा दिमाग मत खा।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए ऐसे ही मस्त जोक्स)

छुट्टे नहीं हैं

संता अपने 12वी मंजिल वाले अपार्टमेंट की बालकनी में खड़ा नीचे देख रहा होता है।
अचानक एक आदमी उसे हाथ हिला के नीचे आने का इशारा करता है।
संता को समझ ना आया फिर उसने सोचा की कोई जान पहचान वाला होगा।
संता लिफ्ट से नीचे पहुंचा और आदमी को जाकर बोला, "हाँ भाई बोलो, क्या बात है?"
नीचे खडा आदमी जो की एक भिखारी था रोते हुए बोला, "भगवान् के नाम पे कुछ दे दो बाबा।"
ये सुन संता को बड़ा गुस्सा आया तो वह वो उस भिखारी को बोला, "मेरे साथ ऊपर आ जाओ।"
संता जानबूझ के उसको लिफ्ट की बजाये सीढियों से उसे ऊपर ले जाता है और घर पहुँच कर संता बड़े प्यार से उस आदमी से कहता है, "बाबा माफ़ करो छुट्टा (चेन्ज) नहीं है कल आना।"

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए ऐसे ही मस्त जोक्स)

पत्नी के बॉयफ्रेंड

शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी से पूछा;
पति: तुम्हारे शादी से पहले कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?
यह सुन कर पत्नी ने पति के हाथ में एक लिफाफा दिया, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये थे, लिफ़ाफ़े को देख पति ने पत्नी से पूछा; पति: ये क्या?
पत्नी: मैं जब भी ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी तो 1 चावल का दाना इसमें डाल देती थी!
पति (दाने गिन के): बस 7, और ये 200 रुपए क्यों?
पत्नी: 4 किलो चावल बेच दिए!


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए ऐसे ही मस्त जोक्स)

रोमांच चला गया है

बंता: मेरे वैवाहिक जीवन से सारा रोमांच चला गया है।
संता: तुम घर से बाहर कोई नया अफेयर क्यों नहीं चला लेते?
बंता: पर अगर मेरी बीवी को पता चल गया?
संता: अरे हम नए ज़माने में रहे हैं जाओ और उसे सब कुछ साफ़ साफ़ बता दो।
बंता: अपने घर गया और बीवी से कहने लगा प्रीतो, मुझे लगता है के एक अफेयर हमें पास लाने में मदद करेगा।
प्रीतो: भूल जाओ इस बात को, मैंने पहले ही ये कोशिश कर ली है, पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढिए अगला जोक)

मानव जाति कब और कहाँ से आयी

एक छोटी सी लड़की ने अपनी माँ से पूछा, माँ मानव जाति कब और कहाँ से आयी?
माँ ने जवाब दिया भगवान ने "एडम और ईव" को बनाया उनके बच्चों से सारी मानव जाति विकसित हुई!
दो दिन बाद लड़की ने वही प्रश्न अपने पापा से पूछा!
पापा ने जवाब दिया: कई वर्ष पहले बंदरों की एक प्रजाति से मानव जाति विकसित हुई!
उलझन में पड़ी लड़की फिर से अपनी माँ के पास आयी और कहने लगी, माँ ये कैसे हो सकता है की मानव प्रजाति के बारे में आपने कहा की वो भगवान ने बनाई है और पापा कहते हैं ये बंदरों की एक प्रजाति से विकसित हुई है!
माँ ने उत्तर दिया बेटा ये बड़ी सीधी बात है मैंने तुम्हें अपने परिवार की प्रजाति बताई और तुम्हारे पापा ने अपने परिवार की!

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

ऊपर है.. !!

संता: एक बार भगवान और रजनीकांत में लड़ाई हुई.
बंता: तो फिर क्या हुआ?
संता: नतीजा?? आज भगवान ऊपर हैं.. !

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)

पर्स गिर गया

टीचर: पता है बच्चों एक बार रजनीकांत हेलीकॉप्‍टर द्वारा स्विट्जरलैण्‍ड से होकर गुजर रहे थे लेकिन उनका पर्स गिर गया।
छात्र: फिर क्‍या हुआ टीचर!!!
टीचर: वह स्‍थान आज स्विस बैंक के नाम से जाना जाता है।

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए अगला जोक)
विज्ञापन

तू मरा कि बचा??

पहला पागल (दूसरे पागल से): मैं बचपन में रेल के नीचे आकर कुचल गया था।

दूसरा पागल: फिर तू मरा कि बचा??

पहला पागल: यार मुझे मालूम नहीं, उस समय मैं बहुत छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें