फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 3 चुटकुले पढ़ेंगे तो दिनभर खिलखिलाते रहेंगे!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पार्टी में काफी मुफ्त का खाना खाने बहुत लोग घुस गए थे। यह देख मेजबान महिला परेशान हो गयी।
विज्ञापन


उसने अपने पति से कहा: मेहमान ज्यादा हैं, खाना कम! कैसे चलेगा? पति ने कुछ देर सोचा और बोला कि मैं कुछ करता हूँ।

इतना कह कर वो बाहर गया और बोला: लड़के वालों की तरफ से जो लोग आए हैं, कृपया अलग खड़े हो जाएं।

करीब 50 लोग अलग खड़े हो गए।

इसके बाद उसने कहा: लड़की वालों की तरफ से जो आए हैं, कृपया वे भी अलग खड़े हो जाएं।

इस बार करीब 40 लोग अलग खड़े हो गए।

अब वह मुस्कुराते हुए बोला: कृपया आप सभी लोग बाहर निकल जाएं, क्योंकि यह हमारे बच्चे की बर्थडे पार्टी है!

युद्ध कैसे होता है?

बेटा: पिता जी, युद्ध कैसे शुरू होते है?

पिता: मान लो कि अमेरिका और इंग्लैंड में किसी बात पर मतभेद हो गया।

माँ: लेकिन अमेरिका और इंग्लैंड में मतभेद हो ही नहीं सकता।

पिता: अरे, भई मैं तो केवल एक उदाहरण दे रहा था।

माँ: मगर तुम बच्चे को गलत उदाहरण देकर बहका रहे हो।

पिता: नहीं, मैं बहका नहीं रहा हूँ।

माँ: जरुर बहका रहे हो।

पिता: बकवास बंद करो। एक बार कह दिया ना, नहीं बहका रहा हूँ।

माँ: मैं क्यों चुप रहूं, तुम्हारी कोई धींगा-मुश्ती है?

बेटा: आप लोग झगड़ा बंद करिए, मैं समझ गया कि युद्ध कैसे होते हैं।
विज्ञापन

पत्नी का मौन व्रत

जीतो ने संता से नाराज़ होकर मौन व्रत रख लिया।

दो दिन बीत गए पर जीतो ने संता से कोई बातचीत नहीं की तो संता बहुत परेशान हो गया।

तीसरे दिन संता ने शाम को एक मोमबत्ती जलाई और कमरे में इधर-उधर कुछ ढूंढ़ने लग गया।

यह देख जीतो से रहा ना गया तो वो एक दम से संता पे चिल्लाने लगी,'क्या ढूंढ रहे हो? क्यों परेशान कर रहे हो इतनी देर से, लाइट होने के बावज़ूद भी मोमबत्ती लेकर घूम रहे हो, पागल हो गए हो क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें