साल 1976 की बात है...
तीन फेमस सुपरहीरो - सुपरमैन, स्पाइडरमैन और बैटमैन - जापान की ओर पूरी गति से उड़े जा रहे थे...
तभी बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, और तीनों उड़ते-उड़ते धरती पर आ गिरे, और मर गए...
क्या आप जानते हैं, क्या हुआ था...?
क्या कहा, रजनीकांत...?
अरे नहीं, भाई... हर बात का जवाब रजनीकांत नहीं होता... भूल गए, ' शोले' में गब्बर सिंह ने तीन गोलियां हवा में चलाई थीं...हाहाहाहा
(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढिए अगला जोक)
ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर!
गब्बर सिंहः ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर!
ठाकुरः ले ले मेरे हाथ...
बंसती के भी ले ले
जय और वीरू के भी ले ले
रामू काका के भी ले ले
आक्टोपस बन जा कमीने!
गब्बर सिंहः बस कर यार! तू तो इमोशनल हो गया...
(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढिए अगला जोक)
गब्बर सिंहः कितने आदमी थे?
गब्बर सिंहः कितने आदमी थे?
सांभाः सरदार दो।
गब्बर सिंहः मुझे गिनती नहीं आती। 2 कितने होते हैं?
सांभाः सरदार दो एक के बाद आता है।
गब्बर सिंहः और दो के पहले?
सांभाः दो के पहले एक आता है।
गब्बर सिंहः तो बीच में कौन आता है?
सांभाः बीच में कोई नहीं आता।
गब्बर सिंहः तो फिर दोनों एक साथ क्यों नहीं आते?
सांभाः एक के बाद दो ही आ सकता है, क्योंकि दो एक से बड़ा है।
गब्बर सिंहः दो आखिर एक से कितना बड़ा है?
सांभाः दो एक से एक बड़ा है।
गब्बर सिंहः अगर दो एक से एक बड़ा है तो एक, एक से कितना बड़ा है?
सांभाः सरदार मैंने आपका नमक खाया है, च्यवनप्राश नहीं। मुझे गोली मार दो...!
(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढिए अगला जोक)
जल्दी बताओ सोना कहां है?
गब्बर सिंह संता सेः जल्दी बताओ सोना कहां है?
संताः गब्बर सिंह जी, पूरा कमरा खाली पड़ा है। जहां आपकी मर्जी हो, वहीं सो जाइए।
ये मोबाइल मुझे दे दे ठाकुर।
गब्बर: ये मोबाइल मुझे दे दे ठाकुर।
ठाकुर: देख हाथ पैर का मजाक ठीक है, मोबाइल से मजाक मस्ती नहीं।
गब्बर: क्यों?
ठाकुर: मोबाइल पर फेसबुक चल रहा है और बसंती ऑनलाइन है, चैट करने दें।