फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु डराने आ रही हैं क्या आप डरेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम भट्ट अपनी अगली हॉरर फिल्म के साथ हाजिर हैं। नाम है, क्रीचर है। क्रीचर एक अनदेखा और डरावना आधा मनुष्य, आधा जानवर है। विक्रम का कहना है कि एक आदमी ने मुझसे आकर कहा कि मुझे इस फिल्म की कहानी मालूम है। इसमें बिपाशा बसु हर अमावस की रात को क्रीचर बन जाती हैं। क्या वाकई ऐसा है? बुधवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ।
विज्ञापन


आप कई हॉरर फिल्में कर चुकी हैं। क्या यह आपका पसंदीदा विषय है?

बात पसंद-नापसंद की नहीं है। मैं यह देखती हूं कि फिल्म में मेरा रोल क्या है और मुझे इसमें क्या करने को मिलेगा। क्या अपने रोल में मैं दर्शकों को एंटरटेन कर सकती हूं। अगर हां, तो क्यों नहीं ऐसी फिल्में करना चाहिए।

लेकिन आप खुद कहती हैं कि मैं बहुत डरपोक हूं?

यह झूठ नहीं है। मैं सचमुच बहुत डरपोक हूं। राज से लेकर क्रीचर तक अपनी सारी हॉरर फिल्में देखते हुए मुझे डर लगता है। मुझे डराना कोई मुश्किल काम नहीं है। जो मुझे डराना चाहते हैं, वह डरा लेते हैं।
विज्ञापन


ऊटी में डर गई थी मैं

क्या क्रीचर की शूटिंग के दौरान कोई डराने वाली घटना हुई आपके साथ?

कोई खास घटना तो नहीं बता सकती लेकिन हां, हम ऊटी में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वहां की सुबह-शाम जैसा मौसम होता था उसमें मुझे डर लगता था। वैसे शूटिंग इतनी थका देने वाली होती थी कि मैं काम खत्म होते ही सोने चली जाती थी क्योंकि सुबह पांच बजे सुबह उठ कर मुझे योग भी करना होता था। वास्तव में विक्रम ने जब पहली बार भट्ट साब के ऑफिस में मुझे फिल्म राज की स्क्रिप्ट सुनाई थी तो मैं कुर्सी से उल्टी होकर गिर पड़ी थी। सच कहूं तो वह सिलसिला आज तक चल रहा है।

इधर आप कई नए और जूनियर ऐक्टरों के साथ काम कर रही हैं। जिसमें टीवी ऐक्टर भी शामिल हैं। कैसा अनुभव है?

ऐक्टर तो ऐक्टर होता है। नया-पुराना या फिल्म-टीवीवाला नहीं होता। मुझे सबके साथ काम करने में मजा आता है। ऐक्टिंग मेरा काम है और उनका भी। हम सब मिल कर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं।

माना जाता है कि आप सोलो फिल्में करना पसंद हैं। मल्टीस्टारर फिल्मों में भी आप दूसरों के रोल चुरा लेती हैं!

क्या सचमुच ऐसा है? लेकिन इस फिल्म में तो मैं क्रीचर का रोल नहीं चुरा पाई। वैसे सच यह है कि मल्टीस्टारर फिल्मों से मुझे कोई परहेज नहीं है। मैंने कई मल्टीस्टारर फिल्में की हैं। फिल्म करते हुए एक ही उद्देश्य होता है कि उसमें काम करने में मजा आए। फिर वह सोलो रोल हो या फिर मल्टीस्टारर में कोई भूमिका।

विज्ञापन

हमशक्‍ल की टीम से कोई दिक्कत नहीं

शूटिंग के दौरान क्रीचर सामने नहीं दिखता था, ऐसे में ऐक्टिंग करना कितना कठिन था?

काफी कठिन था। हमेशा चिंता रहती थी कि पता नहीं पर्दे पर क्रीचर के साथ वाले सीन में सही रिएक्शन होंगे या नहीं। लेकिन फिल्म देख कर मैं खुश हूं। दर्शकों को भी इसमें बहुत मजा आएगा।

फिल्म हमशकल्स को लेकर आप विवादों में रहीं। आपने फिल्म प्रमोट नहीं। प्रोड्यूसर ने आपके खिलाफ मीडिया में बातें की मगर आप चुप रहीं। क्यों?

हमशकल्स की टीम और प्रोड्यूसर को लेकर मेरे मन में काफी सम्मान है। हमने पहले भी साथ काम किया है। इसलिए इस बारे में मैं अपनी तरफ से कभी कुछ नहीं बोलूंगी।

क्रीचर के बाद में आप किस फिल्म में दिखेंगी?

इसके बाद मेरी अगली फिल्म होगी, अलोन। एक और फिल्म है, जिस पर बाद में बात करेंगे।

आप शादी कब कर रही हैं?

मैं जब भी शादी करूंगी आप सबको जरूर बताऊंगी। यह बात मैं पिछले कई वर्षों से दोहरा रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें