फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अभिनेत्रियों, एक अभिनेता के घर पड़ा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी फिल्मों के बड़े सितारों के लिए बुधवार की शाम मुश्किलों से भरी रही। अभिनेता विजय और अभिनेत्री नयनथरा व सामंथा के यहां इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापे मारे। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक शाम के समय अचानक कई सितारों के यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी। बताया गया कि इन सितारों के बारे में शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


खबर के अनुसार शाम शाम साढे छह बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इन सितारों के चेन्नई, मदुरई, कोची, त्रिवंदरम और हैदराबाद के ठिकानो पर छापे मारे गए। खबर के अनुसार अभिनेता विजय के दफ्तर, घर और फार्म हाउस पर छापा मारा गया। टीम ने 35 स्थानों पर छापा मारा। जिससे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

फिल्म में काले धन की सूचना पर कार्रवाई

माना जा रहा है कि विजय की आज रिलीज हो रही फिल्म 'पुली' के निर्माण में लगे पैसे को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इनकम टैक्स को सूचना थी, कि पुली के निर्माण में काले धन का उपयोग हुआ है। इसीलिए टीम ने सभी कलाकारों के फिल्म से जुड़े लेन-देन के कागजों की जांच की।

खबरों के मुताबिक शुरुआती जांच में फिल्म में लगे पैसे में कोई गड़बड़ नहीं पाई गई है। खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज की शाम को ही ये छापे डाले गए हैं। आज ये फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में श्रीदेवी भी एक खास किरदार निभा रही हैं वो एविल क्वीन की भूमिका में हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें