फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की कोशिशों के बावजूद भांजा हुआ फुस्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की लाख कोशिशों के बावजूद भांजे इमरान के करियर की गाड़ी पटरी पर नहीं आ रही है। उनकी हालिया फिल्म कट्टी-बट्टी का हाल भी खराब है। इमरान खान को आमिर ही फिल्मों में लेकर आए थे। लेकिन इमरान मामा के नक्शेकदम से काफी पीछे रहे।
विज्ञापन


इमरान खान के नाम पर फ्लॉप फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। उनकी इस शुक्रवार को रिलीज हुई कट्टी-बट्टी से इमरान को काफी उम्मीदें थी। इसकी दो खास वजह हैं पहली तो ये कि इस फिल्म में इमरान के साथ कंगना की जोड़ी है। कंगना इस वक्त बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइनों में हैं और वो अपने दम पर फिल्म को हिट करा सकती हैं।

दूसरी वजह ये है कि कट्टी-बट्टी के पूरा हो जाने के बाद आमिर खान ने इस फिल्म को देखा तो उन्हे इसमे कई कमियां दिखी। इसके बाद आमिर ने काफी मेहनत करते हुए फिल्म के कई सीन में कांट-छांट की। आमिर के एडिटिंग करने के बाद फिल्म से उम्मीदे काफी बढ़ गईं। लेकिन पहले वीकएंड की कमाई तो कुछ और ही कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला वीकएंड कट्टी-बट्टी के लिए रहा सुस्त

शुक्रवार को रिलीज हुई कंगना रनौत और इमरान खान की फिल्म कट्टी बट्टी का पहले दो दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा। लेकिन फिल्म ने छुट्टी के दिन इतवार को काफी निराश किया। कट्टी बट्टी का पहले दिन का कलेक्शन 5.28 करोड़ रहा था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की सी बढ़ोतरी दर्ज हुई। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 5.48 करोड़ की कमाई की।

फिल्म ने तीसरे दिन इतवार को 5.51 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की पहले वीकएंड पर कुल कमाई 16.27 करोड़ हो गई है। फिल्म के पहले तीन दिन की कमाई को देखते हुए अब फिल्म से किसी बड़े कलेक्शन की उम्मीद नहीं की जा रही है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#KattiBatti remained on similar levels on Sun. Jump in biz is clearly missing. Fri 5.28 cr, Sat 5.48 cr, Sun 5.51 cr. Total: ₹ 16.27 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) September 21, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें