फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गानों के लिए श्रेया ने किया इनकार

Fri, 05 Apr 2013 07:43 AM IST
नोएडा/संदीप वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल 'इंडियन आइडियल जूनियर' में बतौर जज ऑडीशन लेने नोएडा पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान अमर उजाला ने श्रेया घोषाल से खास बातचीत की। आइए जानें क्या कहती हैं श्रेया घोषाल।

श्रेया ने कहा कि, 'पिछले कुछ साल से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे गीतकारों की कमी है।'

अपने कॅरियर की शुरुआत के बारे में बात करते हुए श्रेया का कहना था कि, 'एक-दो बार बड़े बैनर की फिल्मों के आइटम सांग में अश्लील बोल होने के कारण उन्हें गाने से मना भी करना पड़ा था।'

श्रेया के मुताबिक, अब स्पाइसी बोल वाले गानों का प्रचलन है। जबकि पहले रोमांटिक मैलोडी वाले गाने चलते थे, लेकिन अब इनकी कमी हो गई है।

मालूम हो, बंगाली घर में जन्मी श्रेया भले ही हिंदी गानों की स्टार गायिका हैं लेकिन घर पर वह बांग्ला में ही बात करती हैं।

श्रेया ने कहा, इंडियन आइडियल जूनियर' में बच्चों को जज करना उनको बड़ा ही चुनौती भरा लगता है।

उनका कहना था कि, ''जब वे पहली बार स्टेज पर आई तो उनका डर के मारे बुरा हाल था।''

हालांकि श्रेया का ये भी मानना है कि, ''बच्चों के लिए केवल जीत ही नहीं हारना भी जरूरी है। इससे वह बहुत कुछ सीखते हैं और उन गलतियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फिल्मी कलाकारों के गायकी में और गायकों के अभिनय क्षेत्र में उतरने के सवाल पर श्रेया घोषाल ने कहा कि, 'आगे चलकर वह भी अभिनय के क्षेत्र में उतर सकती हैं। लेकिन अभी उनकी प्राथमिकता सिर्फ गायकी है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें