फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा अभी तक कोई ब्वायफ्रेंड नहीं- सोनाक्षी

Thu, 08 Nov 2012 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'सन आफ सरदार की शूटिंग के दौरान पंजाबी लस्सी, सरसो के साग और मक्के दी रोटी और मक्खन का खूब स्वाद चखा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने। सोनाक्षी ने फिल्म की शूटिंग में बहुत एंजॉय किया। उन्होंने कहा कि वह आगे भविष्य में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहेंगी। सोनाक्षी ने माना कि अभी तक उन्हें कोई ऐसा नहीं मिला जिसके साथ वह डेटिंग कर सकें।
विज्ञापन


सोनाक्षी आप पहली बार पंजाबी बाला का किरदार निभा रही हैं। किरदार मुश्किल रहा या आसान।

फिल्म निर्देशक अश्विनी धीर ने जिस अंदाज में फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी मैं उसी वक्त समझ गयी थी कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। इतने मजेदार तरीके से पंजाबियों के अंदाज को दिखाया गया है। मैं हमेशा से पंजाबी संस्कृति को पसंद करती आयी हूं। मैंने तो फिल्म की शूटिंग को भी बेहद एंजॉय किया। मेरे लिए यह फिल्म, फिल्म कम, होलीडे स्पॉट अधिक था।

फिल्म में मेरे किरदार का नाम जिया है। मैं खूब बोलनेवाली लड़की हूं। जैसी टिपिकल पंजाबी लड़कियां होती हैं। फिल्म में मेरे तकियाकलाम आपको बेहद पसंद आयेंगे। आप कह सकते हैं कि मैंने जिया के किरदार को भरपूर जिया है। पंजाब में मैंने काम के साथ साथ खाने को बहुत एंजॉय किया। लस्सी, मक्खन, सरसो का साग, मक्के दी रोटी। सारी डाइटिंग भूल कर बस खाती रहती थीं मैं। बाप रे वहां के लोग तो थोड़ा मांगो तो पूरी की पूरी बाल्टी में छाछ और दही भेज देते थे। लगता था मानो वहां दूध की फैक्ट्री ही हो।
विज्ञापन


'सन आफ सरदार', 'मर्यादा रामयण' का हिंदी रीमेक है तो कितनी अलग होगी उस फिल्म से? आपने फिल्म देखी है।

हां, मैंने देखी है फिल्म। फिल्म बिल्कुल अलग है। आप कह सकते हैं कि यह पूरी तरह से अश्विनी धीर की कलम का कमाल है। प्लॉट वही है। लेकिन ट्रीटमेंट पूरी तरह से अलग है। अश्विनी ने मजेदार सटायर लिखा है। मैं तो अश्विनी की फैन हो गयी हूं। उनके साथ मुझे फिर से काम करने का मौका मिले तो जरूर करूंगी। अश्विनी खुद पंजाबी हैं तो उन्होंने फिल्म में बिल्कुल मजेदार फ्लेवर रखा है। खासतौर से फिल्म में इस्तेमाल किये गये जुमले मुझे बेहद पसंद आये हैं।

और फिल्म में स्टंट का आइडिया किसका था। आप नर्वस नहीं हुईं

ये आइडिया अजय और अश्विनी का ही था। अश्विनी ने कहा कि यूं तो लड़कियां कम बाइक चलाती हैं। लेकिन पंजाबी लड़कियां जब बाइक चलाती हैं तो धमाल मच जाता है। जहां तक बात है नर्वस होने की तो। शुरू में थोड़ी हुई थी, लेकिन फिर मुझे अजय का साथ मिला तो उन्होंने बहुत मदद की।

अच्छा तो अजय ने स्टंट में और आपने अजय को डांस में मदद की?

(हाहाहा हंसते हुए) नहीं, मैं कहां महान डांसर हूं जो अजय को सीखा पाऊंगी। हां, यह सच है कि अजय को डांस में परेशानी होती है। लेकिन उन्होंने फिर भी अच्छा डांस किया है। और एंजॉय किया है। क्योंकि आप जब गाना देखेंगे तो महसूस करेंगे कि गाना लाइट मूड का है। वैसे अजय जब डांस फ्लोर पर आते थे। तो पूरा क्रू इक्ट्ठे होकर उनके डांस को एंजॉय करता था। एक दिन तो काजोल और युग भी आये थे।  

लोग आपके लुक को देख कर कह रहे हैं कि आपने फिर से काफी वजन बढ़ा लिया है?

 अब पंजाब की कुड़ी हूं तो पंजाबी लगनी भी चाहिए न। वैसे मैं कभी इन बातों की फिक्र नहीं करती। जब मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मैं चुप हो जाती हूं और जब कामयाब हो जाती है तब फिर मैं हंगामा करती हूं। जो लोग मुझे मोटी कहते हैं। यह उनके लिए जवाब होता है। मैंने अब इन बातों की परवाह करनी छोड़ दी है। जैसी किरदार की डिमांड होगी। वैसा ही काम करूंगी। मैं साइज जीरो में विश्वास नहीं करती हूं। मैं आज जहां हूं उसके लिए मैने बहुत मेहनत की है। मैने अपना वजन तीस किलो कम किया है।

आपकी फिल्म जब तक हैं जान के साथ रिलीज हो रही है? कोई चिंता या तनाव

मुझे लगता है कि दीवाली के मौके पर दर्शक दोनों ही फिल्मों को एंजॉय करेंगे। दोनों अलग अलग तरह की फिल्में हैं। तो सभी एंजॉय करेंगे।

आपने कम फिल्में की हैं। लेकिन आपको सफलता का स्वाद चखने का मौका काफी जल्दी मिला। आप खुश हैं?

हां, बिल्कुल मैं खुशनसीब हूं कि मुझे कम वक्त में सलमान, अक्षय और अजय जैसे कलाकारों के साथ काम करने और सीखने का मौका मिल रहा है। उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी मिल जायेगी सफलता। लेकिन मुझे लगता है मैंने मेहनत की है। यह उसका नतीजा है। वैसे मैं अपानी सफलता के बारे में ज्यादा नहीं सोचती। बस अच्छा लगता है कि सफलता मिली फिर दूसरे कामों में लग जाती हूं।

लेकिन आज भी ये बातें होती है कि आपके काम में आपके पापा की काफी दखल होती है?

किसी पैरेंट्स की चिंता, फिक्र को अगर आप दखल का नाम देते हैं तो गलत है ये। पापा इस इंडस्ट्री में इतने साल से हैं। वे मुझसे काफी सीनियर हैं। मैं तो खुशनसीब हूं कि मुझे वे हमेशा गाइड करते रहते थे। मैं फैमिली पर्सन हूं इसलिए तीन साल बाद अब भी मेरे पापा और मम्मी फिल्म के नरेशन के वक्त मेरे साथ बैठते हैं।

फिल्म को करने न करने को लेकर ओपन डिस्कशन होता है। लेकिन आखिर में वहीं होता है जो मेरी मर्जी होती है। इसकी छूट मेरी मम्मी पापा ने मुझे दी है लेकिन मुझे उनके गाइडेंस की जरूरत होती है। पापा का ३५ साल का अनुभव है। यह मेरे काम आता है।

'जोकर' की असफलता से क्या सीख मिली

सफलता और असफलता हर किसी की जिंदगी का हिस्सा होता है। जोकर नहीं चली इट्स ओके। इससे पहले दो फिल्में चली थी ना। इसके बाद भी चलेंगी। जोकर को करने का मुझे कोई अफसोस नहीं है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है शूटिंग का अनुभव। मैं इंडस्ट्री में नयी हूं और शूटिंग के दौरान ही मैं सब कुछ सीखती हूं। जोकर ने भी एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे बहुत कुछ सिखाया। पहली बार अक्षय के साथ काम करने का मौका मिला था। जो बहुत ही अच्छे एक्टर हैं।

'ओएमजी' के बाद क्या आप आयटम नंबर के लिए तैयार है?

मुझे आयटम नंबर से परहेज नहीं है लेकिन मैं रेग्युलर आयटम नंबर नहीं करना चाहती हूं। 'ओएमजी' में भी मैंने जो आयटम गीत किया था। वह बहुत ही अलग था। रियल आयटम नंबर से बिल्कुल अलग। मुझे इस गाने का ऑफर अक्षय ने गाना सुनाने के बाद किया। उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम्हे यदि यह गाना अच्छा लग रहा हो तो इसे कर लो। प्रभु सर के साथ एक ही फ्रेम में डांस करना मेरा सपना था। मुझे नाचना नहीं होता तो भी मैं करती।

वैसे इस गाने की शूटिंग में बहुत मेहनत की थी मैंने। मुझे याद है जब मैंने अपना स्टेप्स पूछे तो प्रभु सर ने डांसर्स को करके बताने को कहा। वे जमीन पर गिरते पड़ते स्टेप करने लगे। मैं देखकर दंग रह गयी हिम्मत से पूछा ये आपके स्टेप्स हैं ना मेरे कौन से है। प्रभु सर बहुत कम बोलते हैं सिर्फ यही कहा तुम्हारे भी यही स्टेप है। चलो तैयार हो जाओ। मैंने लगातार दो दिन पांच घंटे प्रैक्टिस की तब जाकर प्रभु सर के साथ स्टेप मैच कर पायी।

आपकी अब तक की रिलीज हुई फिल्में ज्यादातर कॉमेडी है क्या आप सीरियस फिल्म नहीं करना चाहती हैं।

मेरी अब तक रिलीज हुई फिल्म कॉमेडी ही रही है क्योंकि मुझे कामेडी करना बहुत पसंद है। जब आप कोई चीज पसंद करते हो तो स्वाभाविक है कि वह आपसे अच्छा होगा। वैसे एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं अलग जॉनर की फिल्में भी करना चाहती हूं। लूटेरा मेरी अब तक की सबसे सीरियस फिल्म होगी। लुक, लोकेशन सभी तरह से अलग फिल्म है। मुझे इस फिल्म की रिलीज और दर्शकों के रिस्पॉस का इंतजार है। लूटेरा की शूटिंग खत्म हो गयी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
 
क्या इंडस्ट्री में आपका कोई ऐसा फ्रेंड हैं जिससे आप सुबह के चार बजे तक बात करें।

इंडस्ट्री में मेरा कोई फ्रेंड नहीं है। मेरे सारे दोस्त स्कूल और कॉलेजों के दौर के ही हैं। वैसे इंडस्ट्री में मैं सलमान की बहुत इज्जत करती हूं। मैं जब सोलह साल की थी तब से उन्हें जानती हूं इसलिए मैं उन पर बहुत विश्वास करती हूं। अक्षय कुमार दूसरे ऐसे शख्स हैं जिन्हें मैं इस कैटेगरी में डालना चाहूंगी। मेरा अभी तक कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। और मैं रात को सोना चाहती हूं किसी से बात करना नहीं।

आने वाली फिल्मों कौन-कौन सी हैं

'सन आफ सरदार' के बाद, 'दबंग 2', 'रेस 2' रिलीज होगी। जल्द ही तिंग्माशु की 'बुलेट राजा' और प्रभुदेवा की फिल्म शुरू होगी। इस फिल्म में मेरे साथ शाहिद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें