बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन के ऑफीशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें रोहित मेहरा फनी डांस करते नजर आ रहे हैं। रोहित मेहरा याद है न आपको! वही रोहित मेहरा, जादू का दोस्त।
'कोई मिल गया' का यह हीरो तीसरे सीक्वल क्रिश 3 तक आते-आते बुजुर्ग वैज्ञानिक हो जाता है। इस वीडियो में बुजर्ग रोहित मेहरा 'आजा, आजा मैं हूं प्यार तेरा' पर अपने खास अंदाज में थिरक रहे हैं जिसे देख आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
रोहित मेहरा के कैरेक्टर में रितिक रोशन जब साइंस फिक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' में दर्शकों के सामने आए तो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गए। शारीरिक कमियों के बावजूद रोहित का भोलापन और एलियन जादू से उसकी दोस्ती का ऐसा जादू चला कि निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने उसके तीन सिक्वल बना डाले।
क्रिश 1, क्रिश 2 और क्रिश 3 तक हर सुपरहिट फिल्म में रोहित मेहरा की अनोखी अदाओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब वीडियो में आप जिंदादिल रोहित मेहरा के डांस का मजा लीजिए।