रितिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ को अपनी कपड़ो की रेंज का ब्रांड एंबैसडर बनाया है। रितिक ने ट्वीट कर ये जानकारी दी की टाइगर श्रॉफ उनकी क्लोदिंग ब्रांड 'एच आर ऐक्स' के एंबैसडर बनेंगे, ऋतिक ने ट्वीट कर कहा 'टाइगर आपका 'एच आर ऐक्स' में स्वागत है हमें गर्व है कि आप हमारे साथ जुड़े।'
रितिक और टाइगर अच्छे मित्र भी है, कुछ दिनों पहले टाइगर ने अपने वीडियो एलबम में रितिक की फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर उसका प्रमोशन भी किया था। अब रितिक ने अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए अपने दोस्त टाइगर को चुना है। देखिए रितिक का ट्वीट
C'mon TIGER!!!! RT @hrxbrand: We proudly welcome @iTIGERSHROFF
#TigerForHRX pic.twitter.com/0fOYpjSXYg— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 9, 2015