पहले वीकेंड की कमाई के मामले में एबीसीडी 2 ने इस साल की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने पहले दिन यानि शुक्रवार को 14.30 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 14.54 करोड़ और रविवार को 17.51 करोड़ कमाए।
इस तरह से पहले वीकेंड में इस फिल्म ने कुल 46.35 करोड़ रुपये कमा लिए, जो कि इस साल का रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक के नाम था। उसने पहले वीकेंड पर 39.41 करोड़ की कमाई की थी।
#ABCD2 continues the upward trend on Day 3. Fri 14.30 cr, Sat 14.54 cr, Sun 17.51 cr. Total: 46.35 cr. India biz. FABULOUS!— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2015
#ABCD2 records the HIGHEST OPENING WEEKEND of 2015 [so far]. First *Hindi film* to cross ₹ 45 cr mark [Fri-Sun] in 2015. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2015