सोशल मीडिया और विभिन्न टेलीविज़न चैनलों पर चुनावी मौसम छाया हुआ है। गंभीर चुनावी विज्ञापनों के अलावा कई व्यंग्य वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
किसी में कांग्रेस का मज़ाक उड़ाया गया है तो किसी में नरेंद्र मोदी का और किसी में अरविंद केजरीवाल का।
सोशल मीडिया वीडियो चैनल यूट्यूब पर मौजूद इस वीडियो में कांग्रेस के विज्ञापन और राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया गया है।