फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फगली' फिल्म ने दिया दर्शकों को धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘फगली’ को यूं तो सभी समीक्षकों ने एक सिरे से खारिज कर दिया है, उसके बावजूद जो दर्शक यह फिल्म देखने गए उन्हें फिल्म से मिली निराशा के साथ एक निराशा और झेलनी पड़ी। वह यह कि फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार और सलमान खान वाला जो गाना काफी दिनों से टीवी पर दिखाया जा रहा था, वह नजर नहीं आया। खबर है कि सलमान को गाना और डांस पसंद नहीं आया था। फाइनल कट देखकर उन्हें लगा था कि अक्षय ने उनके डांस पर कैंची चलवा दी है।
विज्ञापन

20 करोड़ के जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम बहुत फूंक फूंक कर कदम रखते हैं। उनका हर कदम सोचा समझा होता है। खबर है कि उन्होंने अक्षय कुमार के इंकार के बाद फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में उनकी जगह लेने की रजामंदी दे दी है। फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल मौजूद रहेंगे। खबर है कि जॉन ने आसानी से हां नहीं कहा है। काम के बदले में इस सेक्सी हीरो को 20 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं।

सोनाक्षी की किस्मत

सोनाक्षी सिन्हा की किस्मत ‘दबंग’ है। लोग चाहें या ना चाहें, निर्माताओं की नजर में उनका ग्राफ लगातार चढ़ रहा है। खबर है कि ‘हॉलीडे’ के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ने के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इस ‘देसी गर्ल’ को तीन फिल्मों के लिए अनुबंधित किया है। पहली फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी। एआर मुरगादॉस इसे डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन

फिर बनेगी जोड़ी

‘हाइवे’ की कामयाबी के बाद निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का नाम ‘विंडोसीट’ बताया जा रहा था, लेकिन सूत्र खबर लाए हैं कि इस फिल्म का नाम होगा ‘तमाशा’। इसकी शूटिंग नौ जुलाई से शुरू होगी। इम्तियाज नौ को अपना लकी नंबर मानते हैं और हर फिल्म की शूटिंग नौ की तारीख से ही शुरू करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें