इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में रिलीज हुई। जिनमें डर्टी पॉलीटिक्स, हे ब्रो, कॉफी ब्लूम्स, 'बदमाशियां फन नेवर एंड' का नाम शामिल था। इन फिल्मों में मल्लिका शेरावत की डर्टी पॉलीटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं।
इसके अलावा कोरियोग्रॉफर गणेश आचार्य की डेब्यू एक्टिंग से सजी फिल्म हे ब्रो की भी चर्चा थी। जाने] कैसा रहा इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड कलेक्शन।
कमाल नहीं दिखा सकी मल्लिका की डर्टी पॉलीटिक्स
मल्लिका शेरावत की बोल्ड फिल्म डर्टी पॉलीटिक्स के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म ऐसा कुछ नहीं कर पाई। इस फिल्म को होली पर 6 मार्च को रिलीज किया गया था।
पहले दिन फिल्म ने मात्र 1.3 करोड़ का व्यवसाय किया दूसरे और तीसरे दिन की कमाई मिलाकर यह फिल्म वीकेंड के अंत तक महज 3.94 करोड़ की कमाई ही कर सकी।
वैसे फिल्म को देश के कई हिस्सों में रिलीज से रोक भी दिया गया। लेकिन जहां भी फिल्म रिलीज हुई कारनामा नहीं दिखा पाई।
नहीं चली गणेश आचार्य की एक्टिंग की दुकान
'हे ब्रो' फिल्म के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपनी एक्टिंग का डेब्यू किया। पहले दिन फिल्म ने मात्र 25 लाख की ही कमाई की। दूसरे और तीसरे दिन भी इसका बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ठंडा ही रहा। माही गिल का आइटम नंबर भी फिल्म को फायदा नहीं पंहुचा पाया।
वीकेंड के अंत तक यह फिल्म 1 करोड़ के आसपास भी कमाई नहीं कर पाई। कुछ ऐसा ही हाल बदमाशियां और कॉफी ब्लूम्बस का रहा। यह फिल्में तो हे ब्रो से भी ज्यादा फिसड्डी साबित हुईं।