बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी पर बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म मैरी कॉम ने अपने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है। इस फिल्म का पहले दिन कलेकशन साढ़े 7 करोड़ था। ऑफबीट विषय होने की वजह से सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने इस फिल्म में बहुत दिलचस्पी नहीं दिखाई।
मल्टीप्लेक्सों में पहले दिन 50 फीसदी से अधिक कलेक्शन इस फिल्म को मिला। फैमिली कंटेन्ट होने की वजह से शाम के शो में लोग सपरिवार नजर आए। विषय पॉपुलर न होने की वजह से फिल्म को बड़ी ओपनिंग नहीं मिल सकी।
कई राज्यों में है टैक्स फ्री
मैरी कॉम फिल्म एक बड़ी फिल्म साबित होगी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि यह फिल्म चार राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है। उप्र, मप्र, महाराष्ट्र और राजस्थान में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है।
टैक्स फ्री होने से टिकट के दाम गिर जाएगा लेकिन फिल्म की नेट कमाई में फर्क नहीं आएगा। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बेहतर कारोबार कर सकती है।
प्रियंका का अथक प्रमोशन
आमतौर पर किसी फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा निर्मात और निर्देशक उठाते हैं। कलाकार भी इसमें उनका साथ देते हैं। लेकिन मैरी कॉम की बात अलग है। मैरी कॉम फिल्म के प्रमोशन का पूरा जिम्मा प्रियंका चोपड़ा ने अपने कंधों पर उठा रखा है।
वह अलग-अलग शहरों में फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। फिल्म के टैक्स फ्री होने की भी एक बड़ी वजह प्रियंका की सक्रियता मानी जा रही है। इसके अलावा मैरी कॉम भी फिल्म का प्रमोशन कई जगहों पर करती दिखीं।