फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारी अधूरी कहानी' ने पहले वीकेंड में कमाया कितना

विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल बाद महेश भट्ट ने कोई कहानी लिखी। फिर उसे अपने सबसे विश्वसनीय निर्देशक मोहित सूरी से डायरेक्ट कराया। कास्ट भी किया तो अपने प्रिय अभिनेता इमरान हाशमी और दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन बालन को।
विज्ञापन


इन सबके बावजूद क्या ये फिल्म दर्शकों में उत्सुकता जगा पाई। क्या दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाई। यह फिल्म 1200 स्क्रीन पर रिलीज की गई। पर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन यानि कमाई का हाल जानेंगे, तो विश्वास नहीं होगा।

फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई को लेकर फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया है,  जानिए, कैसा रहा इस का फर्स्ट डे फर्स्ट शो? इसके बाद दूसरे दिन क्या हुआ फिल्म का हाल। फिर रविवार को कितने लोग फिल्म देखने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए पहले दिन की कमाई

उम्मीद के मुताबिक पहले दिन हमारी अधूरी कहानी को ओपनिंग नहीं मिली। पहले दिन इसे महज 20 से 25 फीसदी दर्शक ही मिले। उम्मीद थी कि फिल्म दूसरे दिन यानि शनिवार को रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बाद में लगा कि रविवार फिल्म कुछ कर पाएगी लेकिन रविवार को भी ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ट्रेड पंडित तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन अधूरी कहानी ने 5.04 करोड़ कमाए। दूसरी दिन इसकी कमाई 5.15 करोड़ रही।

रविवार को भी इसमें कोई खास इजाफा नहीं हुआ। रविवार को इसकी कमाई 6.30 करोड़ रही। इस तरह से पहले वीकेंड में हमारी अधूरी कहानी का कलेक्‍शन कुल 16.49 करोड़ रहा।

उधर, अधूरी कहानी के साथ ही भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड ने इससे अधिक कमाई कर ली है। 'दिल धड़कने दो' अपने दूसरे हफ्ते में भी ठीक ठाक व्यापार कर रही है। जो अधूरी कहानी.. पर और भारी पड़ सकता है।
  #HamariAdhuriKahani Fri 5.04 cr, Sat 5.15 cr, Sun 6.30 cr. Total: ₹ 16.49 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 15, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें