फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए पहले दिन कितने कमाए एक्शन जैक्सन ने?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्शन जैक्सन ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कारोबार किया। अभी तक आए आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने लगभग 13 से 14 करोड़ की कमाई की है। हालांकि स्टारकास्ट को देखते हुए इसे बहुत अच्छी ओपनिंग नहीं कहा जा सकता है वह भी तब जब अजय की पिछली फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिली हो।
विज्ञापन


प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में प्रमुखता के साथ रिलीज किया गया था। चूंकि फिल्म में एक्शन और कॉमेडी की पर्याप्त खुराक है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म 40 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। इस फिल्म के साथ कोई और बड़ी फिल्म न होने का लाभ भी एक्शन जैक्सन को मिलेगा।

विज्ञापन

पर सिंघम से बहुत पीछे

एक्‍शन जैक्सन की यह ओपनिंग भले ही औसत से अच्छी हो लेकिन यदि इसकी तुलना अजय की पिछली फिल्म सिंघम रिटर्न्स से करते हैं तो यह कमाई फीकी लगती है। रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम रिटर्न्स ने पहले दिन 32 करोड़ की रिकॉर्ड की ओपनिंग ली थी। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हुई।

अगर इस फिल्म की तुलना अजय देवगन की पिछली फिल्मों हमशक्लस, सत्याग्रह और सन ऑफ सरदार से करें तो यह फिल्म उन पर जरूर बीस बैठती है। सत्याग्रह को करीब 12 करोड़ और सन ऑफ सरदार को 9 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें