फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'अब तक छप्पन 2' को किसने दिए कितने स्टार

Fri, 27 Feb 2015 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाना पाटेकर की फिल्म अब तक छप्पन 2 आज पर्दे पर रिलीज हो गई। जानिए कैसी है यह फिल्म और किसने दिए इसे कितने स्टार।
विज्ञापन


अमर उजाला के अनुसार, फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट के आगे कहीं नहीं ठहरता। निर्देशक शिमित अमीन की अब तक छप्पन (2004) ने उस वक्त दर्शकों के दिल-दिमाग पर जो छाप छोड़ी थी, उसकी सीक्वल फिल्म वैसा नहीं कर पाती। यहां पूरा भार नाना पाटेकर के कंधों पर है।

मगर अच्छी कहानी के अभाव में पूरा दम लगाने के बावजूद नाना फिल्म को नई ऊंचाई नहीं दे पाए। एक्शन डायरेक्टर से निर्देशक बने एजाज गुलाब की यह पहली फिल्म है। अब तक छप्पन और नाना का नाम इस फिल्म में उनके काम नहीं आया है। अमर उजाला ने इस फिल्म को दिए हैं 1.5 स्टार।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी समीक्षा
http://goo.gl/vd5q1h

फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने इस फिल्म को एक बेहद ही औसत दर्जे की फिल्म बताया है। फिल्म के निर्देशन, कहानी और स्क्रीनप्ले को एक सिरे से नकार दिया है। यही नहीं किसी की अदाकारी की भी तारीफ नहीं की गई है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने इस फिल्म को 1.5 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़िए पूरी समीक्षा
http://goo.gl/VIyZq9

इंडिया टुडे के अनुसार भी ये फिल्म एक औसत श्रेणी में ही आती है। फिल्म के पहले पार्ट की तुलना में दूसरे पार्ट में पहले जैसा दम नहीं दिखा। एक एक्‍शन मूवी के हिसाब से फिल्म की सिनेमेटोग्राफी में भी कमी बताई गई है। इंडिया टुडे ने इस फिल्म को 1.5 स्टार दिए हैं।

पढ़े पूरी समीक्षा
http://goo.gl/2Rpd72
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें