फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'दीवार' के लिए अमिताभ ने किसी खास को कहा शुक्रिया

Wed, 28 Jan 2015 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'दीवार' रिलीज हुए 40 साल हो गए। अमिताभ ने पटकथा लेखक सलीम खान व जावेद अख्तर को एक 'परफेक्ट स्टोरी' लिखने के लिए धन्यवाद दिया है। 'दीवार' की कहानी दो भाइयों के इर्दगिर्द घूमती है।
विज्ञापन


अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "40 साल! 40 साल पहले आज ही के दिन 'दीवार' रिलीज हुई थी। 21 जनवरी, 1975। सबसे बढ़ियां कहानी लिखने के लिए आपका शुक्रिया सलीम-जावेद साहब।" यश चोपड़ा निर्देशित 'दीवार' हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक मानी जाती है। अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल ने इसे 'भारतीय सिनेमा की कुंजी' बताया है।

बिग बी ने उस वक्त को याद करते हुए सलीम जावेद की परफेक्ट स्क्रिप्ट के लिए टि्वटर पर ट्वीट भी किया। अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म में शशि कपूर, परवीन बॉबी और नीतू कपूर के भी दमदार रोल थे। शमिताभ, पीकू और वजीर बिग बी की आने वाली फिल्में हैं जिन्में उनका जादू फिर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें