फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगिस्तान निकली फुस्स, दृश्यम ने दूसरे हफ्ते में भी दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म बंगिस्तान की पहले वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली है। रिलीज से पहले ही कई तरह के विवादों में रही रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और जैकलान की इस फिल्म को विवादों का भी कोई फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फिल्म नें अपने पहले वीकएंड पर सिर्फ 3.77 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़, शनिवार को 1.30 करोड़ और रविवार को 1.47 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कमाई पर देखिए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Bangistan Fri 1 cr, Sat 1.30 cr, Sun 1.47 cr. Total: ₹ 3.77 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2015

विज्ञापन

दृश्यम ने दूसरे हफ्ते में भी दिखाया दम

पिछले हफ्ते रिलीज हुई अजय देवगन की दृश्यम ने दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 2.75 करोड़, शनिवार को 4.05 करोड़ और रविवार को 5.04 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म अब तक 58.12 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

दृश्यम की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Drishyam [Week 2] Fri 2.75 cr, Sat 4.05 cr, Sun 5.04 cr. Total: ₹ 58.12 cr. India biz. ROCK-STEADY!— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2015

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें