सिनेमाघरों में चली 12 दिनों की करारी टक्कर के बाद बाजीराव मस्तानी मस्तानी ने भारतीय बाजार में पूरी तरह से दिलवाले को मात दे दिया है। शुरुआती 11 दिनों से दिलवाले ने बाजीराव मस्तानी पर बढ़त बनाए हुए थी।
यूं तो किसी एक दिन की कमाई के मामले में आठवें दिन से बाजीराव मस्तानी आगे निकल गई थी। लेकिन शुरुआती सात दिनों में दिलवाले ने इतनी आगे निकल गई थी कि बाजीराव मस्तानी को पांच दिन लग गए उसे छूने में। लेकिन 12वें दिन का कलेक्शन आने के बाद आखिरकार बार दिलवाले से आगे बढ़ गई।
हालांकि अब तक दोनों फिल्मों की वैश्विक कमाई (दुनियाभर में हुई फिल्म की कमाई) के साफ-साफ आंकड़े सामने नहीं आ पाए हैं। लेकिन जो शुरुआती आंकड़े आए हैं, उसमें दिलवाले ही आगे है। अगले स्लाइड में जानिए, दोनों फिल्मों की अभी तक कमाई कहां पहुंची।
बाजीराव मस्तानी ने अब तक कमाया कितना
बाजीराव मस्तानी ने 12वें दिन यानि बीते मंगलवार को 5.4 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ बाजीराव मस्तानी की घरेलू बजार (भारतीय सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से हुई कमाई) में कुल कमाई 131.45 करोड़ पहुंच गई है।
ओवरसीज (विदेशी बाजारों) में फिल्म की कुल कमाई 67.73 करोड़ तक पहुंची है। कुल वैश्विक कमाई (अब तक फिल्म की सारी कमाई) 231.51 करोड़ के पार पहुंची है। बाजीराव मस्तानी को रिलीज के लिए 2300-2400 स्क्रीन मिल पाए थे। जबकि निर्माता 3050 चाहते थे। बाजीराव को बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
इसके प्रचार-प्रसार में 20 रुपये खर्च हुए थे। इस लिहाज से बाजीराव मस्तानी पर कुल खर्च 120 करोड़ रुपये हुए है। ऐसे में बॉलीमूवीरिव्यूज की माने तो फिल्म 150 करोड़ कमा पाती है ता हिट कहलाएगी, 190 कमाने पर सुपरहिट और 225 करोड़ कमा लेती है ब्लॉकबस्डर कही जाएगी।
दिलवाले की कमाई कहां तक पहुंची
दिलवाले की 12वें दिन यानि बीते मंगलवार को बस 2.25-2.5 ही कमा पाई। घरेलू बाजार में इसकी कुल कमाई अब 123.61-123.86 करोड़ हो पाई है। वहीं विदेशी बाजारों में दिलवाले की महज शुरुआती सात दिनों में कुल कमाई 110.83 करोड़ पहुंच गई थी। जानकारों के मुताबिक फिलहाल दिलवाले की कुल वैश्विक कमाई 270 करोड़ पार कर चुकी है।
दिलवाले बनाने में कुल 85 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इसके अलावा इसके प्रचार-प्रसार के लिए 25 करोड़ का बजट रखा गया था। इस लिहाज से दिलवाले के लिए हुआ पूरा खर्च 110 करोड़ है। इसको 2600-2700 स्क्रिन मिली थी। जबकि निर्माताओं ने 3000 स्क्रिन मांगी थी।
बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक यह फिल्म अगर 160 करोड़ कमाने में सफल रहती है तो इसे हिट और 190 करोड़ कमा लेती है तो सुपरहिट कहा जाएगा। अगर कहीं 225 करोड़ जुटाने में सफल होती है तो ब्लॉकबस्डर कहा जाएगा।