फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए कुछ खास पहना है 'दीपिका' ने

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण की खूबी यह है कि उन्होंने दूसरी हीरोइनों की तरह कभी अपनी लव-लाइफ को छुपा कर नहीं रखा। जिससे भी प्यार किया, उसे पूरी दुनिया को दिखाया। वैसे इन दिनों भले ही वह रणवीर सिंह से साथ अपने प्यार का सबके सामने इकरार नहीं कर रही हैं, परंतु छुपा भी नहीं रही हैं। यही कारण है कि वह जब हाल में अमेरिका से एक अवार्ड समारोह का हिस्सा बन कर लौटीं तो उनके गले में सोने का लॉकेट लटक रहा था, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था ‘लव’। किसने उन्हें यह गिफ्ट किया... यह तो बताने की जरूरत नहीं!
विज्ञापन

ऋतिक को मिली फिल्‍म

फिल्में भी जिस ऐक्टर की किस्मत में लिखी होती हैं वही करता है। यही कारण है कि काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की ‘मोहनजोदड़ो’ में अंततः ऋतिक का हीरो बनना तय हो गया है। चर्चा है कि ऋतिक ने इस ईसा पूर्व के जमाने की इस लव स्टोरी में काम करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। लेकिन मुश्किल अब भी हीरोइन के नाम को लेकर है। थोड़ा इंतजार करें और देखें किस हीरोइन की किस्मत में लिखी है यह फिल्म?

विज्ञापन

खतरे सोशल मीडिया के

अब सोशल मीडिया भी बॉलीवुड फिल्म का विषय बन गया है। बीते शनिवार को मुंबई में एक फिल्म का मुहूर्त हुआ जिसमें सोशल मीडिया के खतरों को कहानी के केंद्र में रखा गया है। इसमें बताया गया है कि उसका कैसे लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग दूसरे को शिकार बनाने में करते हैं। इस फिल्म में रुसलान मुमताज और मुग्धा गोडसे मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। चांदी परेरा और अंजन श्रीवास्तव भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें