सनी लियोनी की लीला ने इस बार अमिताभ बच्चन और सुशांत सिंह राजपूत के जलवों को भी पीछे छोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के मामले में सनी की फिल्म एक पहेली लीला ने अनुष्का की एनएच10 सुशांत सिंह राजपूत की ब्योमकेश बख्शी और अमिताभ बच्चन की फिल्म शमिताभ को पीछे छोड़ दिया।
सनी की नई फिल्म एक पहेली लीला ने आईपीएल के दौरान भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर डाली। कम लागत में बनी इस फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के मुताबित फिल्म अपनी लागत के साथ मुनाफा कमाने में सफल साबित हो सकती है।
वैसे सुशांत सिंह राजपूत की नई फिल्म ब्योमकेश बख्शी को लीला की सफलता से सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है क्योंकि हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस7 से उसे पहले ही काफी चुनौती मिल रही थी।
जबकि उधर सनी की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस7 और आईपीएल की चुनौती के वाबजूद कई बड़ी फिल्मों को फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ चुकी है।
यानि ब्योमकेश बख्शी के लिए अब यह लीला ही सबसे बड़ी पहेली बन कर सामने आ चुकी है।