फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आखिर कितने कमाए 'मैं तेरा हीरो ने'

विज्ञापन
विज्ञापन
वरूण धवन को लीड रोल में लेकर बनी इस फिल्म ने औसत कारोबार किया है। इस फिल्म ने पहले दिन लगभग साढ़े 5 करोड़ की ओपनिंग की है। चूंकि फिल्म में कोई बड़ा हीरो नहीं था इसलिए इस ओपनिंग को अच्छा माना जा रहा है। इस ओपनिंग के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि इस समय मल्टीप्लेक्सों में इससे बड़ी और कोई फिल्म मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

Trending Videos

लोगों को अच्छी लगी गोविंदा की नकल

इस फिल्‍म के बारे में कहा जा रहा है फिल्‍म में वरूण धवन ने गोविंदा की नकल की है। फिर वह चाहे डांस के स्टेप हों या फिर कॉमेडी का स्टाईल। फिल्म की दो एक्ट्रेस नरगिस फाकरी और इलियाना डीक्रूज करने के साथ रोमांस का अंदाज भी गोविंदा वाला ही रहा है। अब देखना यह है कि दर्शक इसे कब तक पसंद करते हैं।
विज्ञापन

रागिनी 50 करोड़ की तरफ

दो शुक्रवार पहले रिलीज हुई सनी लियोनी की फिल्‍म रागिनी एमएमएस बड़ी हिट की तरफ बढ़ चुकी है। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी दर्शक इस फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्सों में आ रहे है। यह फिल्‍म अब तक 48 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 50 करोड़ इसी वीकेंड में छू लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें