अक्षय कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ की क्लब में शामिल हो चुकी है। जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन किया गया था उसे देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट बन जाएगी। सोनक्षी सिन्हा की किस्मत एक बार फिर उन पर मेहरबान रही। वह एक और 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म का हिस्सा हैं।
कोई विकल्प नहीं था
इस फिल्म के बड़ी हिट हो जाने की कई वजहों में से एक वजह दर्शकों के पास और किसी फिल्म का विकल्प न होना रहा है। इस फिल्म की रिलीज के अगले सप्ताह फगली और चल भाग जैसी फिल्में रिलीज हुईं। दर्शकों ने इन फिल्मों में रूचि नहीं दिखाई। परिणाम यह रहा कि मल्टीप्लेक्सों के प्राइम टाइम में दूसरे सप्ताह भी हॉलीडे के शो चलते रहे।
अब सीक्वल की तैयारी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक ए आर मुर्गदौस के निर्देशन में बनी अक्षय-सोनाक्षी की जोड़ी वाली फिल्म हॉलीडे छह जून को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तभी निर्देशक की तरफ से यह साफ हो गया था कि इस फिल्म का सीक्वल भी बनेगा। अब देखना यह है कि सीक्लव की कहानी और उसकी स्टारकॉस्ट क्या होती है।