विशाल पाड्या निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। हिंदी की तीन और अंग्रेजी की 2 फिल्में रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म का कारोबार शानदार रहा। फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की। 11 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी आधी लागत तो पहले दिन ही निकाल ली।
दूसरे दिन कुछ सुस्त
लोगों ने परिवार सहित इस फिल्म को देखने से परहेज किया। इसका सीधा असर यह हुआ कि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कारोबार गिर गया। दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ पांच करोड़ से कुछ अधिक कमाए। इस तरह से शुरुआत दो दिनों में ही फिल्म लागत निकालने में सफल रही।
तीसरे दिन से कमाई शुरु
रिलीज के दिन से फिल्म ने कमाना शुरू कर दिया। रविवार को फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। फिल्म ने रविवार को 7 करोड़ कमाए। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 18 करोड़ कमा लिए हैं।
अमित साहनी की लिस्ट
वीर दास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म अमित साहनी की लिस्ट लगभग असफल रही है। इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में लगभग ढाई करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म की असफलता के बाद यह साफ हो गया है कि वीर दास शायद ही भविष्य में सोलो हीरो के रूप में अभिनय करते हुए नजर आएं।