फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैप्पी न्यू ईयर' ने तोड़े कमाई में ढेरों रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने ओपनिंग दिन पर कमाई का एक बड़ा रिकॉर्ड रचा।  फिल्म ने पहले ही दिन 44.97 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें से हिंदी भाषा में 42.62 करोड़ रुपये, तेलुगू में 1.43 करोड़ रुपये और तमिल में 0.92 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन


‘हैप्पी न्यू ईयर’ पहले दिन इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके पहले धूम 3 और किक सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्में थीं। कमाई का यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने के पीछे दीवाली की छुट्टी की बड़ी भूमिका रही है।

दो दिन कमाए 80 करोड़

हैप्पी न्यू ईयर की कमाई का सिलसिला दूसरे दिन भी चलता रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ से अधिक की कमाई की। इस तरह से कमाई का यह आंकड़ा 80 करोड़ से ऊपर पहुंच गया।

दो दिनों का रिकॉर्ड देखें तो यह फिल्म सबसे जल्दी 80 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई है। समीक्षकों द्वारा औसत और सतही मनोरंजन करने वाली फिल्म बताने के बाद भी दर्शकों ने इस फिल्म में अपनी रुचि प्रदर्शित की।
विज्ञापन

तीन दिनों में कमाए 100 करोड़

रिलीज के तीसरे दिन हैप्पी न्यू ईयर' 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गयी है। फिल्म ने तीन दिनों में तकरीबन 108.86 करोड़ रूपए की शानदार कमाई कर चुकी है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने 104.10 करोड़, तेलुगु ने 2.92 करोड़ और तमिल संस्करण ने 1.84 करोड़ का कारोबार किया है।

जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शुक्रवार तक यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म के चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड तोड़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें