इस शुक्रवार यशराज बैनर की फिल्म दावत-ए-इश्क रिलीज हुई। हबीब फैजल निर्देशित इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा और आदित्य राय कपूर की जोड़ी थी। पहले दिन इस फिल्म का रिस्पांस औसत से ऊपर रहा।
मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को यह फिल्म रास आई। पहले दिन इस फिल्म ने 4.5 करोड़ कमाए। इस कमाई को इसलिए ठीक कहा जा सकता है क्योंकि दर्शकों के पास विकल्प के रूप में एक और फिल्म खूबसूरत भी थी।