फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड में 'अब तक छप्पन 2' पर भारी पड़ी 'दम लगा के हईशा'

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर अब तक छप्पन 2 और दम लगा के हईशा फिल्में रिलीज हुईं। वीकेंड की समाप्ति पर इन फिल्मों के दो दिनों के कलेक्‍शन के अनुसार नाना पाटेकर की अब तक छप्पन 2 पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई तो वहीं यशराज की 'दम लगा के हईशा' ने अपनी स्थिति को बाक्स ऑफिस पर काफी हद तक सुधार लिया।
विज्ञापन


छोटे बजट की इस फिल्म को पॉजीटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता दिख रहा है। आप भी जानें इन दोनों फिल्मों ने दो दिनों में कितनी कमाई की।

'दम लगा के हईशा' को मिला फायदा

यशराज की फिल्म 'दम लगा के हईशा' को समीक्षकों और दर्शकों की सराहना का फायदा मिलता दिख रहा है। फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी और इसे महज 775 स्क्रीन के साथ रिलीज किया गया था।

फिल्म के साथ ही नाना पाटेकर की 'अब तक छप्पन 2' भी सिनेमाघरों में उतरी थी। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ठंडा रिस्‍पांस मिला। दम लगा के हईशा ने पहले दिन मात्र 1 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था।

लेकिन फिल्म को मिल रही माउथ पब्लिसिटी से वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ गई। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार दो दिनों में इस फिल्म ने 3.20 करोड़ की कमाई कर ली है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई दोगुनी हो गई थी। शनिवार को फिल्म ने 2.09 करोड़ कमाए।
विज्ञापन

'अब तक छप्प्पन 2' रही बेदम

नाना पाटेकर की कमबैक फिल्म अब तक छप्पन 2 बॉक्स ऑफिस पर बेदम ही साबित हुई। वीकेंड कलेक्‍शन के अनुसार फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को 1375 स्क्रीन के साथ रिलीज किया गया था।

फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ और दूसरे दिन 1.85 करोड़ की कमाई कर दो दिनों में महज 3.10 करोड़ की कमाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें