फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह किसने की कितनी कमाई!

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई दो फिल्में 'अब तक छप्पन2' और 'दम लगा के हईशा' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बेदम साबित हुईं। न तो नाना पाटेकर अपनी फिल्म अब तक छप्पन2 की नैया पार लगा सके और न ही दम लगा के हईशा को यशराज बैनर होने का फायदा मिल सका। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन जानने के लिए पढें ये पूरी स्टोरी
विज्ञापन

कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई 'दम लगा के हईशा'

यशराज की फिल्म 'दम लगा के हईशा' को देश भर में मात्र 769 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। एक अलग  प्रेम कहानी से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास स्वागत नहीं किया गया।
फिल्म के कलाकारों आयुष्मान खुराना और भूमि की अदकारी को सराहा जरूर गया है पर कलेक्‍शन के मामले में यह फिल्म फिसड्डी रह गई। ट्रेड जानकारों के अनुसार यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 1.6 करोड़ की कमाई ही कर सकी।

विज्ञापन

'अब तक छप्पन 2' का हाल और भी बुरा

अब तक छप्पन 2 का हाल और भी बुरा बताया जा रहा है। सुबह के शो में फिल्म देखने महज 5 से 10 प्रतिशत लोग ही पंहुचे। इसके बाद के शो भी खाली ही गए।

फिल्म का सीक्वेल पूरे 11 साल बाद रिलीज हुआ जिसका मुख्य आकर्षण केवल नाना पाटेकर थे। लेकिन फिल्म को न तो समीक्षकों की सराहना मिली और न ही दर्शकों की ऐसे में फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लुढक गई।

इस फिल्म का पहले दिन अनुमानित कलेक्‍शन 1 करोड़ से भी कम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें