पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'बीए पास' के बोल्ड सीन इन दिनों चर्चा में हैं। इसके अलावा कुछ बातें आशुतोष गोवारिकर और चित्रांगदा सिंह को लेकर भी चल रही हैं।
*पता चला है कि फिल्म ‘बीए पास’ में जब शिल्पा शुक्ला के अंतरंग दृश्यों की शूटिंग होती थी तो उनके पति मोहित त्रिपाठी सेट से बाहर चले जाते थे। मोहित इस फिल्म में असोसिएट डायरेक्टर थे। जब पत्नी किसी बोल्ड विषय की फिल्म में काम कर रही तो तो पति की परेशानी समझी जा सकती है।
*फिल्मों से गायब हो चुकी उर्मिता मातोंडकर के पास आजकल टीवी सीरियलों के निर्माता-निर्देशक पहुंचने लगे हैं। हाल में उन्हें एक सीरियल में रेप की शिकार बच्ची की मां का रोल ऑफर हुआ। उर्मिला वाकई सोचती होंगी कि क्या दिन आ गए।
*निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी चहेती चित्रांगदा सिंह के साथ अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को लेकर एक पीरियड ड्रामा बनाना चाहते हैं, जिसके लिए 26 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। बाजार में सुधीर को इतना धन लगाने वाले नहीं मिल रहे। उनकी फिल्मों का ट्रेक रिकॉर्ड देख कर कोई कैसे जोखिम लेगा।
*फिल्म ‘खेले हम जी जान से’ के फ्लॉप होने के दुख से उबर कर निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं। ‘लगान’ के इस मेकर की फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन के होने की अटकलें लग रही थीं, लेकिन जब से ऐश्वर्य ने कहा है कि अपने कमबैक की घोषणा वे खुद करेंगी, आशुतोष का बाजार फिर ठंडा पड़ गया।