फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी हर बॉडी पर नहीं जंचतीः रोहित वर्मा

Wed, 18 Feb 2015 05:15 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनरों के बगैर फिल्में नहीं बनतीं। बॉलीवुड के प्रमुख फैशन डिजाइरों में रोहित वर्मा शामिल हैं। इलाहाबाद के रहने वाले रोहित मानते हैं कि टीवी शो बिग बॉस ने उन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। उसमें आने के बाद वह घर-घर में परिचित चेहरा बन गए। उनसे बातचीत के कुछ अंश।
विज्ञापन


-सिनेमा यथार्थ के नजदीक जा रहा है। बड़े सितारे भी फैशन के बजाय किरदार के हिसाब से कपड़े पहनते हैं। फैशन डिजाइनर होने के नाते इसे किस तरह से देखते हैं?

- सिनेमा में जितना यथार्थ आया है, उतना ही हाई-फैशन भी आया है। पुरानी देवदास देखिए और आज की देवदास देखिए। पूरा कॉस्ट्यूम ड्रामा है। पहले हीरोइनें ड्रेसों के साथ इतने प्रयोग नहीं करती थीं जितनी आज करती हैं। आशा पारिख और नंदा जैसी हीरोइनें एक ही तरह से दिखना पसंद करती थीं और एक ही स्टाइल के कपड़े पहनती थीं। आज के हीरो आम आदमी को प्रभावित करने वाले कपड़े पहनते हैं। लखनऊ और इलाहाबाद जैसी जगहों पर आप असर देख सकते हैं। लोग सिनेमा के फैशन को फॉलो करते हैं। रोहित वर्मा कुछ डिजाइन करें तो लोग उसे उतना नहीं पहनेंगे, मगर वे देख लें कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने वे ड्रेसें पहनी हैं तो वैसी ही ड्रेस की मांग करने लगेंगे।
विज्ञापन


-क्या फैशन डिजाइनर आम आदमी के पहनावों से प्रभावित होता है?

-फैशन डिजाइनर फैशन की मां है, जो उसे जन्म देता है। हर शहर की एक पहचान होती है। संस्कृति होती है। फैशन होता है। मैं चाहता हूं कि भारत फैशन की दुनिया में मिलान और पेरिस से भी आगे नंबर वन हो क्योंकि विविधता की वजह से हमारे यहां फैशन के जितने रंग-रूप हैं, उतने कहीं नहीं हैं। हमारे यहां करोड़ों देवी-देवता हैं और हम हरेक की ड्रेस को ही लें तो सोचिए कितना फैशन हो सकता है! फैशन डिजाइनर के लिए महत्वपूर्ण यह है कि वह संस्कृति से कितना प्रभावित होता है। उससे कितनी प्रेरणा लेता है। फैशन की कोई परिभाषा नहीं है। वह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि जो ड्रेस उसने पहनी है, उस पर कितनी जम रही है। हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है।

-बॉलीवुड के कौन से कलाकार फैशन में सबसे आगे दिखते हैं?

-सोनम कपूर सबसे ज्यादा प्रयोग करती हैं। सैफ अली खान भी ऐसे ही हैं। सनी लियोनी हाई-फैशनेबल हैं। कंगना रनौत फैशन को खूब प्रमोट करती हैं। अमिताभ बच्चन बढ़ती उम्र के बावजूद इतने शानदार कपड़े पहनते हैं कि अच्छे खासे युवा पीछे रह जाएं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी क्यों छोड़ें! वे इतने अच्छे ढंग से कपड़े पहनते हैं कि हमेशा चर्चा में रहते हैं।

-आप पाठकों को अपने बारे में बताइए।

-मैं इलाहाबाद का रहने वाला हूं। वहां बीएचएस से अपनी स्कूलिंग की और फिर मसूरी चला गया। मैं पढ़ाई में अच्छा नहीं था और क्लास छह से ही मुझे फैशन का शौक था। मेरे पिता रेलवे में इंजीनियर थे।

उन दिनों यूपी के शहरों में चलन था कि पिता इंजीनियर-डॉक्टर हैं तो बेटे को भी वही बनना होगा। परंतु जब मैंने घरवालों को फैशन डिजाइनिंग करने के बारे में बताया तो उन्होंने तवज्जो नहीं दी। अंततः मैंने बगावत की और भाग निकला। उसके बाद बरसों तक इलाहाबाद नहीं लौटा, मगर छह महीने पहले जब पिता का देहांत हुआ तो मैं वहां गया। मैं मानता हूं कि इंसान को वही करना चाहिए, जो करना चाहता है। अपने सपनों का गला नहीं घोटना चाहिए।

-फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में आपने कई फिल्में कीं। किन्हें आप विशेष मानते हैं?

-मेरी कई फिल्मों में एन चंद्रा की स्टाइल और मधुर की फैशन ऐसी थीं, जिनमें ड्रेसों पर बहुत जोर था। जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लीला में सनी लियोनी के सारे ड्रेस मैंने तैयार किए हैं। वे काफी रंग-बिरंगे हैं। उन्हें भारतीय लिबास में लोगों ने नहीं देखा है। वे इस फिल्म में देखेंगे।

-हीरोइनें बिकनी पहनती हैं तो खूब चर्चा होती है। आपके हिसाब से बिकनी में खूबसूरत लगने वाली हीरोइनें कौन सी हैं?

-इस मामले में पूजा बेदी का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता है। सनी लियोनी बहुत अच्छी हैं। बिपाशा बसु और शिल्पा शेट्टी को बिकनी में देखिए, कैसी शानदार दिखती हैं। बिकनी की सबसे खास बात यह है कि वह हर बॉडी पर अच्छी नहीं लगती। फिगर और पर्सनैलिटी सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें