एक के बाद एक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' नए-नए कीर्तिमान बना रही है। यही नहीं वो अब तक बॉलीवुड इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
इसने शाहरुख खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (407 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अब उसके आगे बस आमिर खान की दो फिल्में हैं, धूम 3 और पीके। इसमें धूम 3 (542 करोड़) के काफी करीब पहुंच गई है। उम्मीद है जल्द ही वो इसे भी पछाड़ देगी।
लेकिन दो खास कारणों से आमिर खान की 'पीके' को नहीं पछाड़ पा रही है। पहला कारण पीके की 13वें और 14वें दिन की कमाई। पीके के रिलीज के 13वें दिन 31 दिसंबर और 14वें दिन 1 जनवरी यानि न्यू ईयर सेलिब्रेशन था। खास बात ये है कि उस दिन छुट्टी भी थी। इस कारण फिल्म ने 13वें दिन 9.05 करोड़ और 14वें दिन 14.05 करोड़ रुपये कमाए। जबकि बजरंगी भाईजान 13वें दिन महज 7.10 करोड़ रही।