फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित अभिनेता ने कहा, बीवी पढ़ती है महिला प्रशंसकों के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना अपने आपको सुपरस्टार नहीं मानते और अपनी पिछली फिल्मों के ना चलने की यही वजह मानते हैं। 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री पाने के बाद, आयुष्मान की लगातार दो फिल्में 'नौटंकी साला' और 'बेवकूफियां' पिट गईं।
विज्ञापन


आयुष्मान ने कहा, "विकी डोनर अपरंपरागत फिल्म थी इसलिए चल गई। बाकी दो फिल्में बिलकुल कनवेंशल थीं इसलिए नहीं चलीं। अगर आप सुपरस्टार हो तभी आप कैसी भी फिल्म कर सकते हो। वो चल जाएगी। मैं सुपरस्टार नहीं हूं।"
 
आयुष्मान की आने वाली फिल्म 'हवाईजादा' है जिसमें वो एक मराठी वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं। आयुष्मान बताते हैं कि ये बापूजी तलपडे नाम के उस वैज्ञानिक पर आधारित है जिसने राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज के आविष्कार से आठ साल पहले ही ये 'कारनामा' कर लिया था। ये फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'महिला प्रशंसक'

'विकी डोनर' के बाद से ही आयुष्मान खुराना की कई महिला प्रशंसक बन गई थीं। क्या कभी किसी प्रशंसक की वजह से उन्हें उनकी पत्नी के सामने असहज नहीं होना पड़ा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरी कई प्रशंसक मुझे बड़े अजीबोगरीब संदेश भेजती हैं। लेकिन मेरी पत्नी को इससे कोई दिक्कत नहीं।

बल्कि हम दोनों मिलकर कई बार ऐसे संदेश पढ़ते हैं।" आयुष्मान की इच्छा है कि उन्हें कभी मौका मिले तो वो सचिन तेंदुलकर के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाना चाहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें